दुनिया का सबसे ऊंचा एयरबेस,लद्दाख की यह जगह चीन सीमा से 23 किलोमीटर दूर
नई दिल्ली,07 नवम्बर 2026। भारतीय वायुसेना ने शनिवार को अपने भारी मालवाहक विमान आईएल-76 एमडी की लद्दाख के न्योमा एयरबेस पर लैंडिंग करवाई। यह लैंडिंग 13,629 फीट की ऊंचाई पर हुई, जो दुनिया का सबसे ऊंचा एयरबेस है। इस विमान की दुनिया के सबसे ऊंचे एयरबेस पर लैंडिंग हुई। न्योमा को मुध-न्योमा भी कहते हैं। यह पूर्वी लद्दाख में है और चीन बॉर्डर से सिर्फ 23 किमी दूर है। नवंबर 2025 में न्योमा को अपग्रेड करके नया एयरबेस बनाया गया था। तब तत्कालीन एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने सी-130जे से उतरकर इसका उद्घाटन किया था। आईएएफ के मुताबिक यह दुनिया का सबसे ऊंचा फाइटर-कैपेबल एयरफील्ड है। मतलब साफ है-अब भारत,चीन बॉर्डर के बिल्कुल पास भारी हथियार,गाडि़यां और बड़ी संख्या में सैनिक बहुत तेजी से पहुंचा सकता है। हालांकि,न्योमा पर पहले भी लैंडिंग हुई है। 20 अगस्त 2013 को सी-130जे ने वहां 16,614 फीट पर लैंड किया था, वो उस विमान का रिकॉर्ड था। अब आईएल-76एमडी (गजराज) का रिकॉर्ड बना है। दोनों अलग-अलग विमान हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur