Breaking News

नई दिल्ली@कॉकरोच जनता पार्टी के मार्च में ‘लेके रहेंगे आजादी’ के नारे लगे

Share


कोच्चि में दीपके बोले…पूरे देश में तिरंगा लेकर जाऊंगा,जहां चाहें,गिरफ्तार कर लें…


नई दिल्ली,07 नवम्बर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को कोच्चि में वोटर लिस्ट में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके और अभिनेता प्रकाश राज प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन मार्च मरीन ड्राइव से शुरू होकर राजेंद्र मैदान पहुंचा। जहां जनसभा में पहुंचे अभिजीत दीपके ने कहा कि गिरफ्तारी के बावजूद वे पूरे देश में तिरंगा लेकर जाना जारी रखेंगे। दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर आरोप लगाया कि वे लोगों की खान-पान की आदतों,निजी रिश्तों और वोट देने के अधिकारों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं,एक्टर प्रकाश राज ने प्रदर्शनकारियों के साथ‘हम लेके रहेंगे आजादी’ के नारे लगाए। मैं नरेंद्र मोदी को बताना चाहता हूं कि मैं इस तिरंगे को हर जगह,इस देश के हर हिस्से में लेकर जाऊंगा। अगर आप मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं,तो आप मुझे दिल्ली, महाराष्ट्र, केरलम या तमिलनाडु में गिरफ्तार कर सकते हैं। मुझे देश के हर हिस्से से गिरफ्तार कीजिए,लेकिन मैं फिर वापस आऊंगा और इस तिरंगे को उठाऊंगा। उन्होंने पहले ये कंट्रोल करना चाहा कि आप क्या खाते हैं,फिर आप किससे शादी कर सकते हैं और किससे प्यार कर सकते हैं। अब वो उस बिंदु पर आ गए हैं जहां वो ये कंट्रोल करना चाहते हैं कि आप किसे वोट देते हैं। देश तीन नेताओं अंबेडकर,महात्मा गांधी और नेहरू के आदर्शों पर बना था। गांधी भारत की आत्मा,अंबेडकर रीढ़ और नेहरू उसका दिमाग हैं। मोदी का कद इन तीनों नेताओं से बड़ा होने का नहीं है। भले ही आप 120 साल तक सत्ता में रहें,आप कभी इनसे बड़े नहीं बन पाएंगे।
कोच्चि सिटी पुलिस की स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाल में कोच्चि सिटी पुलिस के डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात की थी। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि मार्च शांतिपूर्ण रहने की उम्मीद है। फिर भी किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@वायुसेना का गजराज 13 हजार फीट की ऊंचाई पर उतरा

Share दुनिया का सबसे ऊंचा एयरबेस,लद्दाख की यह जगह चीन सीमा से 23 किलोमीटर दूर …

Leave a Reply