-संवाददाता-
अम्बिकापुर,05 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में मेरा युवा भारत के तत्वावधान में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। इस युवा संसद में प्रतिभागियों ने अपने विचारों एवं वक्तृत्व कला के माध्यम से विषय पर प्रभावशाली ढंग से अपनी बात रखी। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अतिन्द्र बारिक,द्वितीय स्थान.अमन सिंह टेकाम, तृतीय स्थान दिव्या राजवाड़े ने हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही सभी प्रतिभागियों के उत्साह, सक्रिय सहभागिता एवं योगदान की सराहना की गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur