Breaking News

बलरामपुर@ अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई,20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,05 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
आबकारी विभाग की टीम ने बलरामपुर वृत्त में 4 नवंबर को अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 20 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं 60 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया। मामले में ग्राम अतोरी, चौकी डौरा निवासी पिंटू राम (27 वर्ष) के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(च),34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक श्री अभिषेक राजवाड़े के नेतृत्व में की गई। टीम में आबकारी उपनिरीक्षक श्री राकेश तिर्की,मुख्य आरक्षक श्री धर्मजीत राम शर्मा,आरक्षक श्री सचिन यादव व श्री प्रभात गुप्ता,महिला नगर सैनिक कलिस्ता एक्का व हेमंती तिर्की शामिल रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@राजीव गांधी पीजी कॉलेज में आयोजित हुई विकसित भारत युवा संसद,युवाओं ने रखे विचार

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,05 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में मेरा युवा भारत …

Leave a Reply