-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। उदयपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई थी। उसे उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया,जहां आईसीयू में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुटा निवासी मिथलेश दास (23) पिता नैहर दास बुधवार को अपने दोस्त के साथ जजगा मंदिर जाने निकला था। दोनों अलग-अलग बाइक से थे। रात करीब 9 बजे मिथलेश की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद वह पेट्रोल भरवाने गया और वापस लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर में मिथलेश के सिर पर गंभीर चोट आई। उसकी हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। यहां आईसीयू में भर्ती करने के बाद चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur