Breaking News

अम्बिकापुर@बेमौसम बारिश से धान की फसल पर संकट,कटाई के बीच खेतों में भरा पानी

Share


सरगुजा संभाग में अगले 48 घंटे ऑरेंज अलर्ट,तेज हवा से फसल गिरने और भीगने की आशंका

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। धान की कटाई के ऐन वक्त पर बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के प्रभाव से सरगुजा संभाग में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। तेज हवा के साथ हुई बारिश से खेतों में खड़ी और काटकर रखी गई धान की फसल प्रभावित हुई है। सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में कई किसानों की कटी हुई फसल खेतों में भीग गई है,जबकि पककर तैयार धान की फसल तेज हवा के कारण जमीन पर गिर गई है। किसानों ने प्रशासन से फसल क्षति का आकलन कराकर मुआवजा देने की मांग की है। अंबिकापुर में पिछले दो दिनों के दौरान 27 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश और तेज हवा से तापमान में गिरावट आई है और मौसम में ठंडक बढ़ गई है। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए शासन के निर्देश पर शासकीय और अशासकीय स्कूलों में छुट्टी रही। किसानों के अनुसार, धान की फसल पकने की स्थिति में थी और कई खेतों में कटाई भी शुरू हो चुकी थी। ऐसे में अचानक हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया है। कटी हुई फसल भीगने से धान की गुणवत्ता खराब होने,दाने सडऩे और अंकुरित होने की आशंका है। वहीं, खेतों में खड़ी फसल गिरने से कटाई और मिंजाई का काम प्रभावित हो सकता है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,सिर में आई थी गंभीर चोट

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,29 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। उदयपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर …

Leave a Reply