छत्तीसगढ़ में कंपनी का सातवां शोरूम शुरू,उद्घाटन में कैबिनेट मंत्री अजय अग्रवाल,पूर्व मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और घनश्याम ढोलकिया हुए शामिल

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। डायमंड और गोल्ड ज्वैलरी के क्षेत्र में अपनी पहचान रखने वाले किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी ने अंबिकापुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू किया है। बनारस रोड स्थित अंबिका पेट्रोल पंप के पास खुले इस शोरूम के साथ छत्तीसगढ़ में कंपनी के एक्सक्लूसिव शोरूम की संख्या सात हो गई है। भव्य उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री अजय अग्रवाल,पूर्व मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक घनश्याम ढोलकिया शामिल हुए। शोरूम के शुभारंभ को कंपनी के रिटेल विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इस विस्तार के जरिए वह छत्तीसगढ़ के अधिक से अधिक ग्राहकों तक डायमंड और गोल्ड ज्वैलरी के अपने कलेक्शन पहुंचाना चाहती है।
हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि अंबिकापुर में शोरूम खुलने से छत्तीसगढ़ में किसना की मौजूदगी और मजबूत होगी। कंपनी का लक्ष्य अपने ‘हर घर किसना’ विजन के तहत भारतीय परिवारों तक डायमंड ज्वैलरी पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कंपनी स्थानीय ग्राहकों के त्योहारों और जीवन के खास अवसरों का हिस्सा बनना चाहती है।
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के सीईओ पराग शाह ने कहा कि दिवाली के अवसर पर ज्वैलरी की खरीदारी और उपहार देने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में अंबिकापुर के ग्राहकों के लिए कंपनी के विविध कलेक्शन और फेस्टिव ऑफर्स उपलब्ध कराना खुशी की बात है। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी परंपराओं, त्योहारों और जीवन के नए पड़ावों के लिए ज्वैलरी खरीदने का बेहतर अनुभव देना है। शोरूम के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर राहुल गर्ग और कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि अंबिकापुर में किसना का शोरूम शुरू करना उनके लिए खुशी और गर्व का अवसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां उपलब्ध डायमंड और गोल्ड ज्वैलरी के विविध कलेक्शन ग्राहकों को पसंद आएंगे और शोरूम त्योहारों, उपहारों तथा अन्य खास अवसरों पर खरीदारी के लिए पसंदीदा केंद्र बनेगा।
उद्घाटन पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर : शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर कंपनी ने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर पेश किए हैं। इनमें डायमंड और सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट, 25 प्रतिशत डाउन पेमेंट पर ‘डबल गोल्ड रेट प्रोटेक्शन’ और पुराने सोने के बदले डायमंड ज्वैलरी की खरीदारी पर 105 प्रतिशत वैल्यू देने का ऑफर शामिल है। कंपनी के अनुसार, डायमंड ज्वैलरी पर मेकिंग चार्ज सहित 90 प्रतिशत बायबैक और 95 प्रतिशत एक्सचेंज की सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा, ग्राहकों को ग्रैंड लकी ड्रॉ के माध्यम से कार या स्कूटर जीतने का मौका मिलेगा। सभी ऑफर नियम एवं शर्तों के अधीन हैं।
सामाजिक सरोकारों
से भी जुड़ी पहल
कंपनी ने शोरूम के शुभारंभ के साथ सामाजिक जिम्मेदारी के तहत जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया। इसके अलावा स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। कंपनी के मुताबिक, इन पहलों का उद्देश्य सामुदायिक कल्याण,पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur