Breaking News

रायपुर@रायपुर के आसमान में आज दिखेगा भारतीय वायुसेना का शौर्य,सारंग टीम के हेलीकॉप्टर भरेंगे उड़ान

Share

रायपुर,21 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर रायपुरवासियों को भारतीय वायुसेना के अद्भुत हवाई कौशल की झलक देखने को मिलेगी। आज भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के हेलीकॉप्टर रायपुर शहर के आसमान में उड़ान भरेंगे। दोपहर 12ः20 बजे से 12ः45 बजे के बीच होने वाली इस उड़ान को शहरवासी अपने घरों की छतों से भी देख सकेंगे।
2 नवंबर को नवा रायपुर में होगा एयर शो : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के तहत 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में सारंग हेलीकॉप्टर एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम द्वारा विशेष एयर शो का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना की सारंग टीम अपने शानदार हवाई करतबों और बेहतरीन समन्वय का प्रदर्शन करेगी। एयर शो से पहले 30 अक्टूबर को रायपुर शहर के आसमान में हेलीकॉप्टरों की उड़ान शहरवासियों के लिए खास आकर्षण रहेगी।
भारतीय वायुसेना की सारंग टीम अपने सटीक उड़ान कौशल, अनुशासन और साहसिक हवाई प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है। स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों से सुसज्जित यह टीम विभिन्न हवाई करतबों के जरिए भारतीय वायुसेना की तकनीकी दक्षता और पेशेवर क्षमता का प्रदर्शन करती है। राज्योत्सव के मौके पर होने वाला यह आयोजन राजधानी रायपुर के लोगों के लिए रोमांचक अनुभव साबित होगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,सिर में आई थी गंभीर चोट

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,29 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। उदयपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर …

Leave a Reply