Breaking News

बालोद@बालोद में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप

Share


पेन खरीदने निकली,रात में बेहोश मिली,12 दिन बाद मां को बताई आपबीती,3 आरोपी हिरासत में


बालोद,29 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 13 साल की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि 14 अक्टूबर की शाम पेन खरीदने निकली बच्ची को गांव के दो लड़के डराकर एक घर में ले गए और तीसरे युवक को भी बुला लिया। तीनों पर बच्ची के साथ जबरदस्ती करने का आरोप है। उसी रात बच्ची बेहोशी की हालत में एक परिचित के घर मिली थी। डरी-सहमी बच्ची ने 26 अक्टूबर को मां को आपबीती बताई। इसके बाद 27 अक्टूबर को मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामला रनचिरई थाना क्षेत्र का है।
दुकान जा रही कहकर घर से निकली : शिकायत के अनुसार,पीडि़ता गांव के सरकारी पूर्व माध्यमिक स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा है। 14 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे वह पेन खरीदने के लिए दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली थी। रात 8 बजे तक वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की,लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद रात करीब 11 बजे परिवार को सूचना मिली कि गांव के कुछ युवक बच्ची को एक परिचित के घर बेहोशी की हालत में लेकर आए हैं। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गुंडरदेही अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद अगले दिन उसे घर लाया गया।
12 दिन बाद मां को बताई आपबीती : घर लौटने के बाद से बच्ची डरी-सहमी और गुमसुम रहने लगी थी। परिजनों के लगातार पूछने पर 26 अक्टूबर को उसने मां को आपबीती बताई। आरोप के मुताबिक,तीन युवक उसे एक मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में ले गए और दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरदस्ती की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीडि़ता की मां 27 अक्टूबर को परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ रनचिरई थाने पहुंची।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,सिर में आई थी गंभीर चोट

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,29 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। उदयपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर …

Leave a Reply