Breaking News

बैकुंठपुर@ प्रधानमंत्री के विकसित भारत विजन से युवा जुड़ें,कौशल और नेतृत्व क्षमता को दें नई उड़ान : विश्वविजय

Share


बैकुंठपुर के नवीन गर्ल्स कॉलेज में ‘युवा उड़ान 2026’ का आयोजन, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष ने विद्यार्थियों से किया संवाद
स्वामी विवेकानंद के आदर्शों,सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

-संवाददाता-
बैकुंठपुर,29 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से नवीन गर्ल्स कॉलेज, बैकुंठपुर में ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने और आत्मविश्वास के साथ रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया,कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर सहित विभिन्न अतिथियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।
केवल किताबी शिक्षा नहीं,हुनर और कौशल भी जरूरीः तोमर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने कहा कि वर्तमान दौर में केवल किताबी शिक्षा हासिल करना पर्याप्त नहीं है,युवाओं को अपने हुनर, कौशल,जिज्ञासा और रचनात्मकता का निरंतर विकास करना चाहिए,उन्होंने कहा कि युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है,आवश्यकता उन्हें सही दिशा और अवसर उपलब्ध कराने की है,तोमर ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का अनुसरण करने और उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया,उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है, अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग कर युवा न केवल अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि समाज और देश के विकास में भी योगदान दे सकते हैं, डिजिटल युग का उल्लेख करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया के सकारात्मक और जिम्मेदार उपयोग पर जोर दिया, उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वे डिजिटल मंचों का उपयोग ज्ञान अर्जित करने,नई जानकारियां प्राप्त करने और अपनी प्रतिभा को सामने लाने के लिए करें,खेल जगत का उदाहरण देते हुए तोमर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी और ज्ञानेश्वरी देवी से प्रेरणा लेने की बात कही, उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से युवा अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं,अपने संबोधन के अंत में उन्होंने युवाओं से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि वे जीवन में सफलता के किसी भी शिखर पर पहुंच जाएं, लेकिन अपने माता-पिता के योगदान, संघर्ष और त्याग को कभी न भूलें।
गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रीय विषयों पर हुई चर्चा
कार्यक्रम में उपस्थित देवेंद्र तिवारी ने भारत के गौरवशाली इतिहास और उसके पुनर्जागरण पर अपने विचार रखे,उन्होंने ‘वन नेशन,वन इलेक्शन’ जैसे राष्ट्रीय विषयों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अहम है, उन्होंने युवाओं से देश के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं को समझते हुए सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया,जिला पंचायत कोरिया की उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े ने अपने संबोधन में पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद भी महत्वपूर्ण है,उन्होंने युवाओं से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की, ताकि समाज में तार्किक सोच, नवाचार और नई विचारधारा को बढ़ावा मिल सके।
युवाओं की सोच से तय होती है देश की विकास दिशा
कृष्ण बिहारी जायसवाल ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी देश का विकास वहां के युवाओं की सोच, दृष्टिकोण और कार्यक्षमता पर निर्भर करता है,उन्होंने विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनने की अपील की, उनके अनुसार,इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों, नवाचारों और सकारात्मक बदलावों की जानकारी मिल सकती है, वक्ताओं ने युवाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानने, अनुशासन के साथ लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने का संदेश दिया,कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता,आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
विद्यार्थियों की सहभागिता ने बढ़ाई कार्यक्रम की सार्थकता
कार्यक्रम में शारदा प्रसाद गुप्ता,जिलाध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स कोरिया,सीए प्रशांत गुप्ता,तीरथ राजवाड़े, मीडिया प्रभारी भाजपा,पार्षद संजय जायसवाल,सतेंद्र राजवाड़े, मनोज सोनवानी, जय चक्रधारी,विकास दुबे और राकेश चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे,समारोह के समापन अवसर पर नवीन गर्ल्स कॉलेज,बैकुंठपुर की प्राचार्य डॉ. रंजना कच्छप ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया,उन्होंने कार्यक्रम में विचार साझा करने वाले अतिथियों, वक्ताओं,आयोजक मंडल और उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा, विद्यार्थी,प्रबुद्ध नागरिक और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे, ‘युवा उड़ान 2026’ के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास, सकारात्मक सोच,वैज्ञानिक दृष्टिकोण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।


Share

Check Also

सूरजपुर@ कलेक्टर के आने से पहले रिजवान की ‘रवानगी’,पहुंचीं रेना जमील तो पूछा-सावारावां का जिम्मेदार कहां है?

Share धान की कमी पर सवालों का डर या महज इत्तेफाक? कलेक्टर की बैठक से …

Leave a Reply