…15 किलो चांदी-सोना-कैश से भरा बैग ले भागे बदमाश,मारपीट भी की
कबीर,28 अक्टूबर2026 । छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सराफा कारोबारी से करीब 50 लाख रुपए की लूट हुई है। कारोबारी साप्ताहिक बाजार से बाइक पर सोना-चांदी से भरा बैग लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने उन्हें ग्राम दुर्जनपुर में मंदिर के पास रोका और मारपीट कर बैग लूटकर फरार हो गए। पीडि़त ने तरेगांव जंगल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लूट के दौरान बदमाश बैग लेकर फरार हो गए, जबकि बैग का पट्टा कारोबारी के हाथ में ही रह गया। उनके मुताबिक, बैग में करीब 15 किलो चांदी, 10 से 15 ग्राम सोने के गहने और 1.50 लाख रुपए नकद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाजार से लौटते समय बदमाशों ने रोका
कारोबारी वेदप्रकाश सोनी ने बताया कि वे अपने साथी नरेंद्र पाटस्कर के साथ दलदली के साप्ताहिक बाजार से शाम 5ः35 बजे निकले थे। शाम 6 बजे उन्होंने थाने को पार किया। करीब एक घंटे बाद ग्राम दुर्जनपुर में मंदिर के पास दो बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद बदमाश ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
बैग में थे चांदी के गहने और नकदी
वेदप्रकाश सोनी के मुताबिक, लूटे गए बैग में करीब 15 किलो चांदी के गहने, 10 से 15 ग्राम सोने के गहने और 1.50 लाख रुपए नकद रखे थे। कारोबारी ने लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई है।
चार थानों की टीम तलाश में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही कबीरधाम पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने साइबर थाना और तीन अन्य थानों की स्पेशल टीम बनाई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur