Breaking News

सूरजपुर@ खरगे के बयान पर सूरजपुर में भाजयुमो का उग्र प्रदर्शन

Share


अग्रसेन चौक पर सियासी संग्रामः भाजयुमो ने फूंका खरगे का पुतला,पुलिस से हुई झूमाझटकी
-संवाददाता-
सूरजपुर,26 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को सूरजपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रदर्शन किया,जिला मुख्यालय के अग्रसेन चौक पर शाम करीब 4 बजे आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया,प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच तीखी झड़प और झूमाझटकी की स्थिति बनी,पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी जारी रखते हुए पुतला दहन किया,भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी के मार्गदर्शन और भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल हुए, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को लेकर नाराजगी जताई और विरोध दर्ज कराया, पुतला दहन के दौरान पुलिस की रोक-टोक के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच झूमाझटकी हुई।
प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन
भाजयुमो की ओर से जारी जानकारी के अनुसार,यह विरोध प्रदर्शन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के निर्देशन और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित किया गया, सूरजपुर में भी इसी क्रम में अग्रसेन चौक पर प्रदर्शन कर कांग्रेस अध्यक्ष के बयान के खिलाफ विरोध जताया गया।
देव गुप्ता बोले…अमर्यादित भाषा बर्दाश्त नहीं…
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जैसे राष्ट्रीय नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल अनुचित है,उन्होंने इसे कांग्रेस की हताशा और राजनीतिक सोच से जोड़ते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और देश का युवा ऐसी भाषा को स्वीकार नहीं करेंगे।
भाजपा और भाजयुमो के कई पदाधिकारी रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान भाजपा महामंत्री शशिकांत गर्ग,आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक रितेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संत सिंह,जिला मंत्री राजेश्वर तिवारी और दीपक गुप्ता,बबलू गुप्ता, नगरपालिका उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल,वार्ड पार्षद बिसेन तायल,सोनू गुप्ता,अरविंद केजरीवाल,मंडल महामंत्री नीरज जिंदिया सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, भाजयुमो की ओर से जिला मंत्री सहीम अंसारी, जिला मीडिया प्रभारी दीक्षित वर्मा,कार्यालय मंत्री सोनू साहू,प्रचार-प्रसार प्रमुख विशाल गुप्ता, विक्की सोनवानी,मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू, महामंत्री हर्ष गुप्ता सहित महेंद्र साहू,गौरीशंकर साहू,अमन साहू,प्रिंस साहू,शानू साहू,गौरव दुबे, उगेंद्र राजवाड़े,हेमंत बैगा,पटेल ठाकुर,राजू साहू, कृष्णा राजवाड़े,भुनेश्वर साहू,बल्लू साहू,मनोज साहू और रविंद्र साहू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
सूरजपुर में हुए इस प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन और पुलिस के साथ झूमाझटकी मुख्य घटनाक्रम रहे। भाजयुमो ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए राजनीतिक बयानबाजी में मर्यादा बनाए रखने की मांग उठाई।
फोटो 07


Share

Check Also

मनेंद्रगढ़/हसदेव@ केल्हारी हादसे के बाद भी सवालों के घेरे में हसदेव की स्कूली बसें,बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप

Share एसईसीएल द्वारा लीज पर ली गई मध्यप्रदेश में पंजीकृत 4 से 5 बसों के …

Leave a Reply