Breaking News

अम्बिकापुर@ टेस्ट से एक दिन पहले छात्रा को स्कूल में नहीं मिला प्रवेश

Share


चोरी के आरोप से परेशान होकर छत पर चढ़ गई थी 12 वीं की छात्रा, हॉस्टल में रखने को लेकर स्कूल प्रबंधन ने लिया सहमति पत्र
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
उर्सुलाइन स्कूल की कक्षा 12वीं की एक छात्रा को टेस्ट से ठीक एक दिन पहले स्कूल में प्रवेश नहीं मिलने का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले हॉस्टल में चोरी के आरोप से परेशान होकर छात्रा स्कूल की छत पर चढ़ गई थी। काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया था। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को बुलाकर उसे घर भेज दिया था। अब 27 अक्टूबर से छात्रा का टेस्ट शुरू होना है। इसे लेकर वह 26 अक्टूबर की शाम परिजनों के साथ स्कूल पहुंची, लेकिन प्रवेश नहीं हो सकी। छात्रा के अनुसार,कुछ दिन पहले हॉस्टल में एक छात्रा के ढाई हजार रुपए चोरी हो गए थे। चोरी की जिम्मेदारी उस पर डाली जा रही थी। इससे परेशान होकर वह अकेले रहना चाहती थी और इसी वजह से स्कूल की छत पर चढ़ गई थी। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन के बीच हडकंप मच गया था। मौके पर डीईओ व पुलिस बल को बुलाया गया था। काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया था। छात्रा और उसके परिजन के अनुसार, स्कूल प्रबंधन हॉस्टल में रखने को लेकर तैयार नहीं है। वहीं, स्कूल की वाइस प्रिंसिपल एवं हॉल वार्डन सिस्टर सुनीला ने कहा कि प्रबंधन छात्रा को स्कूल से नहीं निकाल रहा है और उसे रखने में कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने बताया कि छात्रा और परिजन से केवल सहमति पत्र लिया गया है। उनका कहना है कि यदि छात्रा दोबारा इस तरह की हरकत करती है, तो उसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की नहीं होगी।


Share

Check Also

सूरजपुर@ खरगे के बयान पर सूरजपुर में भाजयुमो का उग्र प्रदर्शन

Share अग्रसेन चौक पर सियासी संग्रामः भाजयुमो ने फूंका खरगे का पुतला,पुलिस से हुई झूमाझटकी-संवाददाता-सूरजपुर,26 …

Leave a Reply