बलरामपुर 08 अप्रैल २०२२(घटती-घटना)। जवाहर नवोदय विद्यालय भेलवाडीह में कक्षा ९वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आज ०९ अप्रैल २०२२ को प्रात: ११.०० बजे से ०२.३० बजे तक परीक्षा केन्द्र शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर एवं जवाहर नवोदय विद्यालय भेलवाडीह(बलरामपुर) में आयोजित की गई है। अपर कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज ने इन दोनों परीक्षा केन्द्रों में पर्यवेक्षण कार्य हेतु उड़नदस्ता दल का गठन किया है। गठित उड़नदस्ता दल में दल प्रभारी जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री रामप्रकाश जायसवाल तथा सदस्य के रूप में सहायक परियोजना अधिकारी आरएमएसए श्री मनोहरलाल जायसवाल एवं सहायक संचालक पंचायत सुश्री स्टेला खलखो होंगे।
Check Also
अंबिकापुर@प्रयास विद्यालय में माहवारी स्वच्छता और तनाव प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम
Share 200 छात्राओं को विशेषज्ञ ने दिए स्वास्थ्य, पोषण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur