Breaking News

खडग़वां @कांग्रेस का असल चरित्र उजागर, किसान का पुतला फूंक रहे हैं

Share

खडग़वां 08 अप्रैल 2022(घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा में अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का पुतला दहन की भर्त्सना करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग किसान का पुतला फूंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल राहुल गांधी की तरह हवा हवाई नेता या भूपेश बघेल की तरह जमींदार के बेटे नहीं, बल्कि खेत में पसीना बहाने वाले साधारण किसान के बेटे हैं। वेबवे किसान के नाम पर भूपेश बघेल जैसी क्षुद्र राजनीति नहीं करते। सामान्य किसान परिवार से होने के कारण वे यह बखूबी जानते हैं कि किसान का भला कैसे हो सकता है और किसान का दर्द क्या होता है।
श्री जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं के धन को पलीता लगाकर भूपेश बघेल जो राजनीतिक चालबाजियां कर रहे हैं, उससे किसानों का कोई भला नहीं हो रहा। किसानों को मिलने वाली सारी की सारी सब्सिडी भूपेश बघेल की सरकार ने बंद कर रखी है। किसानों को जो मिल रहा है, उससे कई गुना भूपेश बघेल ने उनसे छीन लिया है।
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि पुतला फूंकना है तो कांग्रेसी अपने नेताओं का फूंकें, जिन्होंने किसानों को खुदकुशी करने छोड़ दिया है। कांग्रेस ने किसानों को बरगलाया और सब्जबाग दिखाकर सत्ता पर काबिज हो गई। सत्ता हासिल करने के बाद कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया है। हर साल देर से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी से बचने हर बार बहानेबाजी की जा रही है। किसान का धान खरीदी केंद्र तक पहुंचने के पहले रास्ते में वसूली होती है। किसान का धान खरीदने में आनाकानी की जाती है। ज्यादा धान तौलवाकर उन्हें लूटा जाता है। फसल बर्बाद होने पर उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलता। फसल बीमा की रकम में गोलमाल होता है, तब ये कांग्रेसी किस कोने में दुबक जाते हैं। उन्हें पुतला फूंकने का इतना ही शौक है तो किसानों को छलने वाले अपने सीएम का पुतला फूंक लें।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply