Breaking News

महासमुंद@नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़…3229 लीटर शराब जब्त,7 आरोपी गिरफ्तार

Share


महासमुंद,25 सितम्बर 2025। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायपाली पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नकली होलोग्राम और छत्तीसगढ़ स्टेट के फर्जी लेबल लगाकर शराब की तस्करी और बिक्री करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कार्रवाई में कुल 3229 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 22.15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक,शराब तस्करी का यह नेटवर्क महासमुंद,सारंगढ़,रायगढ़ और जांजगीर जिले के अलग-अलग इलाकों में फैला हुआ था। मामले में पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि जांच के दौरान दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान डस्टर कार क्रमांक ष्टत्र 04 क्कस् 3481 से 25 पेटियों में भरी 1192 पौव्वा गोवा अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसकी कुल मात्रा 214 लीटर 560 मिलीलीटर और कीमत करीब 1,43,040 रुपये बताई गई है। वहीं, एक कंटेनर ट्रक क्रमांक ॥क्र-13-ङ्ग-3220 की तलाशी लेने पर उसमें 345 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब मिली। प्रत्येक पेटी में 48-48 पौव्वे थे। कुल मात्रा 2980 लीटर 800 मिलीलीटर और कीमत करीब 19,87,200 रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरोपी अमित पटेल के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की 46 बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई, जिनमें कुल 34 लीटर 500 मिलीलीटर शराब थी। इस तरह पुलिस ने कुल 3229 लीटर 860 मिलीलीटर शराब जब्त की, जिसकी कीमत 22,15,120 रुपये बताई गई है। जांच के दौरान शराब की बोतलों पर लगे होलोग्राम और लेबल को लेकर संदेह हुआ। आबकारी विभाग की जांच में इनके नकली होने की पुष्टि हुई।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ 40 लाख का सौदा,फर्जी दस्तावेज और आदिवासी जमीन… अब कर्मचारियों-अधिकारियों की भूमिका पर भी उठा सवाल

Share जमीन के खरीदार तक पहुंची पुलिस…अब ‘फर्जी कागज’ बनाने वालों की बारी? शिकायत से …

Leave a Reply