रायपुर पुलिस के नए प्रयासों की ली जानकारी,ट्रैफिक हैकथॉन की तारीफ की
रायपुर,23 सितम्बर 2026। सड़क सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सड़क सुरक्षा संकल्प पोस्टर पर हस्ताक्षर कर सुरक्षित यातायात का संकल्प लिया। उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को यातायात जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियानों और किए जा रहे नए प्रयासों की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ट्रैफिक हैकथॉन 2026 अभियान के बारे में भी बताया। इसमें तकनीक और लोगों की भागीदारी के जरिए सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इन प्रयासों की सराहना की। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने लोगों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर सावधानी से चलें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur