बोले…केजरीवाल से उम्मीद थी,नेताओं से नाराजगी नहीं…
रायपुर,22 सितम्बर 2026 । आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की सदस्यता ले ली है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया। सदस्यता लेने के बाद उत्तम जायसवाल ने कहा कि वे अपने राजनीतिक सफर की नए सिरे से शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी, प्रदेश के अधिकार और जनता के हितों के लिए आगे भी काम करते रहेंगे।
आप नेताओं से नाराजगी नहीं,
केजरीवाल से उम्मीद थी…
उत्तम जायसवाल ने कहा कि,आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता से उनकी नाराजगी नहीं है। पार्टी में रहते हुए उन्होंने साथियों से बहुत कुछ सीखा और सभी के प्रति सम्मान है। हालांकि उन्होंने अरविंद केजरीवाल के छत्तीसगढ़ को लेकर रुख पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि अरविंद केजरीवाल छत्तीसगढ़ को लेकर ज्यादा गंभीरता दिखाएंगे। उनके मुताबिक इसी वजह से अब उन्होंने राजनीतिक सफर को नए सिरे से आगे बढ़ाने का फैसला किया है। उत्तम जायसवाल ने कहा कि, अब वे जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी में अमित बघेल और अजय यादव के नेतृत्व में काम करेंगे। उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ की माटी,अधिकार,अस्मिता और प्रदेश की जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है। उन्होंने कहा कि यह उनके राजनीतिक जीवन का नया अध्याय है और आने वाले समय में प्रदेश के लोगों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur