Breaking News

सूरजपुर@जिला जेल का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थॉमस एक्का ने किया निरीक्षण

Share


बंदियों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं,भोजन,स्वच्छता,स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की व्यवस्था का लिया जायजा…


-संवाददाता-
सूरजपुर,22 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर थॉमस एक्का ने जिला जेल सूरजपुर का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने जेल में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं,स्वास्थ्य सेवाओं,भोजन,स्वच्छता तथा विधिक सहायता की व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली गई।
जेल की व्यवस्थाओं की ली जानकारी-निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थॉमस एक्का ने जेल अधीक्षक से बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली,उन्होंने खाद्य सामग्री,भोजन, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की,उन्होंने जेल मैनुअल के अनुरूप बंदियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, संयुक्त निरीक्षण दल ने जेल के भोजनालय का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और भोजन तैयार करने से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
चिकित्सा केंद्र का भी किया निरीक्षण-निरीक्षण दल ने जेल में संचालित चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली,बंदियों को प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं तथा स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई,इस दौरान जेल प्रशासन को बंदियों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए,ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
बैरकों में पहुंचकर बंदियों से किया संवाद-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नेतृत्व में निरीक्षण दल ने जेल की विभिन्न बैरकों में जाकर बंदियों से सीधे संवाद किया, इस दौरान उनके स्वास्थ्य, विधिक सहायता तथा अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई। बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं को सुनते हुए उन्हें उपलब्ध विधिक उपचार और सहायता के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई,बंदियों को उनके विधिक अधिकारों,जमानत,पैरोल तथा उपलब्ध विधिक सहायता की प्रक्रिया के संबंध में भी सामान्य जानकारी दी गई, पात्र बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था के बारे में भी उन्हें अवगत कराया गया।
पात्र बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के निर्देश-निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और विधिक सेवा से जुड़े प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि जेल में निरुद्ध प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसके विधिक अधिकारों तथा उपलब्ध कानूनी सहायता की जानकारी मिलनी चाहिए,आवश्यकता के अनुसार पात्र बंदियों को उचित कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, निरीक्षण के माध्यम से जेल प्रशासन को बंदियों की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ-साथ स्वास्थ्य और विधिक सहायता संबंधी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया।
अधिकारी और विधिक सेवा से जुड़े प्रतिनिधि रहे उपस्थित-निरीक्षण के दौरान जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर सुश्री पायल टोपनो,अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा,जिला जेल अधीक्षक विक्रम गुप्ता,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रशांत सिंह,चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल हृदयनारायण श्रीवास्तव,अन्य डिफेंस काउंसिल,अधिवक्ता मनोज सिंह सहित जेल स्टाफ एवं पी.एल.व्ही. उपस्थित रहे।


Share

Check Also

धमतरी@ छत्तीसगढ़ में सुप्रिया श्रीनेत और नेहा राठौर पर मानहानि केस

Share एमएलए चंद्राकर बोले… बीजेपी का झंडा फहराते पुराना वीडियो स्वतंत्रता दिवस पर शेयर किया,माफी …

Leave a Reply