Breaking News

रायपुर@ महादेव बेटिंग की रकम शेयर बाजार में लगाने का आरोप

Share


EaseMyTrip प्रमोटर निशांत पिट्टी पर ईडी की चार्जशीट,59.60 करोड़ के शेयर अटैच
रायपुर,२1 सितम्बर 2026।
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्डि्रंग मामले में ईडी ने EaseMyTrip के को-फाउंडर निशांत पिट्टी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। ईडी ने आरोप लगाया है कि पिट्टी ने अवैध सट्टेबाजी से मिली रकम को फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट के नाम पर भारतीय शेयर बाजार में लगाने में मदद की। ईडी ने 10 सितंबर को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करते समय प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डि्रंग एक्ट के तहत पिट्टी के 59.60 करोड़ रुपए के डीमैट शेयर भी प्रोविजनल तौर पर अटैच किए हैं। ईडी ने कोर्ट से इन शेयरों को जब्त करने की अनुमति मांगी है। एजेंसी ने इन्हें एंटी-मनी लॉन्डि्रंग कानून के तहत अपराध से हुई आय यानी ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ बताया है। ईडी की चार्जशीट में लगाए गए आरोपों को लेकर ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग कंपनी की ओर से जवाब का इंतजार है।
पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट में पिट्टी का नाम : अधिकारियों के मुताबिक,EaseMyTrip के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर निशांत पिट्टी के खिलाफ आरोप रायपुर की स्पेशल प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डि्रंग एक्ट कोर्ट में दाखिल की गई पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट में शामिल किए गए हैं। ईडी ने इस चार्जशीट में 42 लोगों और कंपनियों को आरोपी बनाया है। इनमें EBIX Group के चेयरमैन विकास गर्ग (53) भी शामिल हैं। एजेंसी ने जुलाई में दिल्ली स्थित गर्ग के घर पर छापा मारने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। गर्ग की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली BJP ने उन्हें आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक पद से हटा दिया था और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी थी।
2019 से 80 हजार करोड़ रुपए की अपराध से हुई आय का आरोप : महादेव ऐप को Mahadev Online Book के नाम से भी जाना जाता है। इसे मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के फरार सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल प्रमोट करते हैं। आरोप है कि इस ऐप से 2019 से अब तक करीब 80 हजार करोड़ रुपए की अपराध से हुई आय जनरेट हुई है। दोनों के खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी है। ईडी ने अप्रैल 2025 में पिट्टी के खिलाफ तलाशी ली थी और उनसे तीन बार पूछताछ की थी। इनमें दो बार इसी अगस्त में पूछताछ हुई। उस समय EaseMyTrip ने महादेव बेटिंग ऐप या किसी अन्य बेटिंग प्लेटफॉर्म से किसी भी तरह के सीधे या अप्रत्यक्ष संबंध से इनकार किया था।
ईडी का दावा…पिट्टी,हरि शंकर तिबरेवाल के करीबी सहयोगी : ईडी ने चार्जशीट में कहा है कि जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों से पता चलता है कि पिट्टी दुबई में रहने वाले Skye&change के मालिक हरि शंकर तिबरेवाल के करीबी सहयोगी थे।Skye&change को एजेंसी ने अवैध बेटिंग प्लेटफॉर्म बताया है। अधिकारियों के मुताबिक,चार्जशीट में कहा गया है कि सबूतों से पता चला कि पिट्टी अपराध से जुटाई रकम को FPI के नाम पर भारतीय इक्विटी मार्केट में लाने में सीधे तौर पर शामिल थे। ईडी के मुताबिक, Easy Trip Planners Ltd के प्रमोटर्स की ओर से पिट्टी ने तिबरेवाल के एक सहयोगी के साथ पहले से तय शेयर कीमत में हेरफेर का सौदा किया। इसका उद्देश्य कंपनी के शेयर की कीमत और मार्केट कैपिटलाइजेशन को कृत्रिम तरीके से बढ़ाना था।


Share

Check Also

बलौदाबाजार@ बलौदाबाजार एसपी ने कई थाना प्रभारी बदले…38 पुलिसकर्मियों का तबादला,निरीक्षक से आरक्षक तक शामिल

Share बलौदाबाजार,२1 सितम्बर 2026 । बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया …

Leave a Reply