Breaking News

सूरजपुर@ जिला चिकित्सालय में हुआ विदाई एवं स्वागत समारोह,नवपदस्थ सीएमएचओ बोले…मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा दिलाना प्राथमिकता

Share


-ओंकार पाण्डेय-
सूरजपुर,20 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सी एम एच ओ) डॉ. कपिल देव पैकरा के विदाई समारोह एवं नवपदस्थ सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं,इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए तथा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।
तबादले के बाद बदली जिम्मेदारियां-राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग में किए गए तबादलों के बाद सूरजपुर के सीएमएचओ डॉ. कपिल देव पैकरा को सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक (जेडी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है,वहीं कोरिया जिले के सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह को सूरजपुर का नया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया गया है, इसी क्रम में सूरजपुर जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ. जगसाय राम सरुता को सरगुजा जिले का सीएमएचओ बनाया गया है,पदस्थापना में बदलाव के बाद जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने नवपदस्थ सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह का स्वागत किया और पूर्व सीएमएचओ डॉ. पैकरा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
डॉ. प्रशांत सिंह ने संभाली नई जिम्मेदारी-नवपदस्थ सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह की प्रथम पदस्थापना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर में हुई थी,इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर में प्रभारी एवं बीएमओ के रूप में जिम्मेदारी निभाई,आगे उन्हें कोरिया जिले में सीएमएचओ की जिम्मेदारी सौंपी गई,अब राज्य सरकार ने उन्हें सूरजपुर जिले का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया है, स्वागत समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. प्रशांत सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके साथ बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।
जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता-नव नियुक्त सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह ने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना और जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी,उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा,उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि जिले के प्रत्येक नागरिक को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
डॉ. जगसाय राम सरुता को सरगुजा सीएमएचओ की जिम्मेदारी-सूरजपुर जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ. जगसाय राम सरुता को सरगुजा जिले का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है,उनकी प्रथम नियुक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छुई, छिंदवाड़ा में हुई थी,इसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कदरई,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर और अंबिकापुर में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं, इसके बाद उन्होंने सूरजपुर में जिला चिकित्सालय से जुड़े दायित्वों का निर्वहन किया,अब उन्हें सरगुजा जिले के सीएमएचओ की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अनुभव साझा करते हुए भावुक हुआ समारोह-विदाई एवं स्वागत समारोह के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूर्व सीएमएचओ डॉ. केडी पैकरा के साथ बिताए कार्यकाल को याद किया। अधिकारियों ने उनके कार्य करने के तरीके,समस्याओं के समाधान और टीम के साथ समन्वय को लेकर अपने अनुभव साझा किए,वहीं नवपदस्थ सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह का स्वागत करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई ।
कार्यक्रम में डॉ. अजय मरकाम,डॉ. राजेश पैकरा, संदीप नामदेव (डीपीएम),डॉ. यशोदा मिरघा,बीएमओ डॉ. अजित दीवान,डॉ. राकेश सिंह,डॉ. अमित करकेटता,डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. बंटी बैरागी,बीपीएम,सुरेश वर्मा,सतीश श्रीवास्तव एवं कंचन देवागन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे, इसके अलावा आरएमए श्वेता तिवारी, अविनाश सिंह,जितेंद्र दुबे,उमेश गुप्ता,लक्ष्मण धारी सिंह,उपेंद्र सिंह, सुरेश गुप्ता,संजीत सिंह, शुभम अग्रवाल,संतोष साहू,मनीष शर्मा,अर्जुन सिंह एवं नितेश गुप्ता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे,कार्यक्रम का सफल मंच संचालन संदीप गुप्ता,हेल्थ एजुकेटर सह सहायक मलेरिया अधिकारी द्वारा किया गया, समारोह के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्व सीएमएचओ डॉ. कपिल देव पैकरा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा नवपदस्थ सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह के साथ बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
डॉ. पैकरा का स्वास्थ्य विभाग में लंबा अनुभव
डॉ. कपिल देव पैकरा की प्रथम नियुक्ति 28 मार्च 2006 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आस्ता, जशपुर में हुई थी, इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रा में अपनी सेवाएं दीं। आगे चलकर उन्होंने सूरजपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभाली,सूरजपुर में अपने कार्यकाल के बाद अब उन्हें सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है, विदाई समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए और उनके कार्यकाल से जुड़े संस्मरणों को याद किया।
करीब दो वर्ष के कार्यकाल को किया याद…
विदाई समारोह में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. अजय मरकाम ने डॉ. केडी पैकरा के साथ किए गए कार्यों के अनुभव साझा किए,उन्होंने डॉ. पैकरा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संभाग के संयुक्त संचालक का दायित्व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है,जिसे वे बेहतर ढंग से निभाएंगे,डॉ. अजय मरकाम ने कहा कि डॉ. पैकरा लगभग दो वर्षों तक उनके बीच रहे,इस दौरान उनके साथ कार्य करने का अनुभव अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि डॉ. पैकरा की विशेषताओं में किसी भी समस्या का धैर्यपूर्वक समाधान करना और सभी को साथ लेकर चलना प्रमुख रहा,उन्होंने कहा कि डॉ. पैकरा के मार्गदर्शन का लाभ आगे भी मिलता रहेगा। स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य करती रहेगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नशा मुक्ति को लेकर विद्या दीदी ने योग आयोग अध्यक्ष से की मुलाकात

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,20 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। ब्रह्माकुमारी संस्था की सरगुजा संभाग संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी …

Leave a Reply