Breaking News

जशपुर@चीन को हराकर भारत बना चैंपियन,छत्तीसगढ़ की मधु सिदार ने बढ़ाया देश का मान…

Share


जशपुर,20 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत में छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी गीता यादव और मधु सिदार की अहम भूमिका रही। भौगोलिक संदर्भ खिताबी जीत के बाद जशपुर की बेटी मधु सिदार जब अपने गृह ग्राम चीड़ोरा पहुंचीं, तो कांसाबेल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मधु का स्वागत कर उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। स्वागत समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय,जशपुर हॉकी टीम के अध्यक्ष वाल्टर कुजूर,उपाध्यक्ष संतोष चौधरी,मधु सिदार के माता-पिता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मधु सिदार ने जूनियर एशिया कप के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार गोल किए। उन्होंने पाकिस्तान और नॉर्थ कोरिया के खिलाफ दो-दो गोल दागे। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और टीम ने बिना कोई मुकाबला गंवाए खिताब पर कब्जा किया। इस जीत के साथ भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने 2027 जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। लगातार तीसरी बार एशिया कप का खिताब जीतना भारतीय महिला हॉकी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नशा मुक्ति को लेकर विद्या दीदी ने योग आयोग अध्यक्ष से की मुलाकात

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,20 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। ब्रह्माकुमारी संस्था की सरगुजा संभाग संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी …

Leave a Reply