रायपुर में 160 पाव शराब के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार…
रायपुर,19 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शराब तस्करी के मामले में पकड़े गए सहायक शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक तिरीत राम बांधे शासकीय प्राथमिक शाला अमोदी में पदस्थ हैं और वर्तमान में संकुल समन्वयक प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पुलिस ने उन्हें शराब की अवैध बिक्री के लिए ले जाते हुए 6 अन्य आरोपियों के साथ पकड़ा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।
कार में भरकर ले जा रहे थे 160 पाव शराब
मामला 14 सितंबर का है। ग्रामीण एसपी के निर्देश पर आरंग थाना पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की आर्टिका कार में ग्राम गुल्लू की शराब दुकान से बड़ी मात्रा में शराब भरकर रानीसागर की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रानीसागर के हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध कार वहां पहुंची, जिसे पुलिस ने रोककर तलाशी ली। कार में चालक समेत 6 लोग सवार थे। तलाशी में कार से 160 पाव देशी मसाला शराब मिली। पुलिस के मुताबिक शराब की कीमत करीब 16 हजार रुपए है। पूछताछ में आरोपियों ने शराब को अवैध बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार की।
शराब दुकान के सुपरवाइजर
और सेल्समैन भी पकड़े गए
पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में इस्तेमाल की जा रही आर्टिका कार भी जब्त की है। इसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है। शराब और वाहन समेत जब्त सामान की कुल कीमत करीब 8.16 लाख रुपए है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur