Breaking News

जांजगीर-चांपा@आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत,3 घायल

Share


जांजगीर-चांपा,19 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में शनिवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र के महुदा का है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को अचानक मौसम बदला और तेज बारिश हुई। बाड़ी में काम करने के दौरान बारिश से बचने लोग एक झोपड़ी में रुके थे, जहां आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
इनकी हुई मौत : नरेश खैरवार पिता रामू खैरवार उम्र 24 वर्ष पता महुदा थाना बलौदा, रामभरोश पटेल पिता कंश राम पटेल उम्र 32 वर्ष, तुलसी राम पटेल पिता बेदराम पटेल उम्र 51 वर्ष।
ये तीन लोग घायल
(1) अंजू पटेल पति रामभरोश पटेल उम्र 26 वर्ष
(2) दुलारा बाई पटेल पति तुलसी पटेल उम्र 46 वर्ष
(3) बैशाखू पिता रामू खैरवार उम्र 32 वर्ष


Share

Check Also

अंबिकापुर@गाय-बैलों को हडिय़ा और घुघरी खिलाकर मनाया सोहराई पर्व, जूठा प्रसाद मानकर ग्रहण करते हैं परिवार के लोग

Share दीपावली के दूसरे दिन निभाई जाती है सदियों पुरानी परंपरा, पशुधन की पूजा से …

Leave a Reply