Breaking News

रायपुर@झीरम केस…फैसले के खिलाफ कांग्रेस दिल्ली में उठाएगी मुद्दा

Share


हाईकोर्ट जाएगा सर्व आदिवासी समाज,केस लड़ने हर घर से 20 चंदा लेंगे…
रायपुर,19 सितम्बर 2026। झीरम नक्सली हमला मामले में एनआईए कोर्ट के फैसले के खिलाफ कांग्रेस दिल्ली से आवाज उठाने की तैयारी में है। शनिवार को रायपुर में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राहुल गांधी से मुलाकात करेगा। दिल्ली में झीरम के फैसले पर पीसी की जाएगी। सीनियर नेताओं से चर्चा कर न्यायिक लड़ाई लड़ी जाएगी। इधर,सर्व आदिवासी समाज ने मामले को हाईकोर्ट ले जाने का निर्णय लिया है। कोया भवन में बस्तर संभाग के 6 जिलों दंतेवाड़ा,बस्तर,सुकमा, नारायणपुर,कोंडागांव और बीजापुर के समाज के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें फैसले पर चर्चा के साथ मामले में सजा पाए दोषियों के खिलाफ आगे कानूनी लड़ाई जारी रखने की रणनीति तय की गई। आदिवासी समाज के हर परिवार से 20-20 रुपए चंदा लिया जाएगा। इससे जुटने वाली राशि का इस्तेमाल हाईकोर्ट में मामले की पैरवी और उससे जुड़ी कानूनी प्रक्रिया में किया जाएगा। सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने कहा कि, बैठक में 6 जिलों से समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने झीरम मामले में एनआईए कोर्ट के फैसले पर चर्चा की। बैठक में तय किया गया कि जिन 10 दोषियों को सजा सुनाई गई है,उस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। समाज की ओर से कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दस्तावेज और अन्य पहलुओं पर भी काम किया जाएगा। प्रकाश ठाकुर ने कहा कि इस कानूनी लड़ाई के लिए समाज के स्तर पर आर्थिक सहयोग जुटाया जाएगा।
साजिश और आरोपियों की भूमिका की जांच की मांग
समाज ने बैठक में झीरम घाटी कांड की पूरी साजिश और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की दोबारा जांच की मांग भी उठाई। पदाधिकारियों का कहना है कि मामले में जिन लोगों की भूमिका संदिग्ध रही है,उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही सरेंडर कर चुके नक्सलियों की भूमिका की भी दोबारा जांच किए जाने की मांग की गई। रायपुर में शनिवार को इसी मामले को लेकर कांग्रेस ने राजीव भवन में अहम बैठक की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि झीरम मामले में कांग्रेस जल्द ही पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से समय लेकर मुलाकात करेगी।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ लाखों की लागत वाली सीसी सड़क से गायब हुआ सीमेंट,17 माह में उखड़ी गिट्टियां

Share डीएमएफ मद से 20 लाख रुपये की लागत से हुआ था निर्माण,गुणवत्ता पर उठे …

Leave a Reply