राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार ने संगठन को मजबूत करने का दिया मंत्र
रायपुर,18 सितम्बर 2026। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा,छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण प्रदेश कार्यसमिति बैठक शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार राम की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में किए गए संगठनात्मक कार्यों, सामाजिक गतिविधियों एवं जनसेवा के कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। मंडल एवं जिला स्तर पर संगठन की सक्रियता को और प्रभावी बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। आगामी समय के लिए मोर्चा की कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने,कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक निरंतर संपर्क एवं संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में सामाजिक समरसता को संगठन की प्राथमिकताओं में रखते हुए समाज के सभी वर्गों के बीच संवाद, संपर्क एवं सहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। समरस समाज के निर्माण के लिए संगठनात्मक स्तर पर निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया। कार्यसमिति में यह संकल्प व्यक्त किया गया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा समाजहित से जुड़े कार्यों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जाएगी और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
प्रदेश कार्यसमिति में संगठन को जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों से निरंतर जोड़ने पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, संवाद और सक्रिय सहभागिता को संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार बताया गया।
विचारधारा एवं जनकल्याणकारी कार्यों को
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं : शिवेश राम
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम ने प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए संगठन को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री साय ने किया मार्गदर्शन
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठन की कार्यपद्धति,अनुशासन एवं सक्रियता को मजबूत करने पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। सीएम साय ने कार्यकर्ताओं को संगठन की शक्ति और विस्तार का आधार बताते हुए निरंतर सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। बैठक में कैबिनेट मंत्रीगण दयालदास बघेल,गुरु खुशवंत साहेब एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वरिष्ठ नेताओं ने अनुसूचित जाति समाज के उत्थान, सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए संगठन की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर विचार रखे।
पीएम मोदी के नेतृत्व में जनसेवा का संकल्प
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। अनुसूचित जाति समाज के सम्मान,अधिकार,अवसर एवं सशक्तीकरण के लिए संगठन को निरंतर सक्रिय रखने का संकल्प लिया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur