दीयों की रोशनी में गूंजा सेवा संकल्प, ‘आशीर्वाद का दीया’ से सेवा संकल्प अभियान का आगाज,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं…विकसित भारत 2047 में हर नागरिक की होगी भूमिका
-ओंकार पाण्डेय-
सूरजपुर,18 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। सेवा,संकल्प,जनभागीदारी और सकारात्मकता के संदेश के साथ सूरजपुर जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’की शुरुआत हुई, अभियान की पहली पहल ‘आशीर्वाद का दीया’ के तहत जिलेभर में 4 लाख 11 हजार 111 दीप प्रज्ज्वलित किए गए,जिला मुख्यालय स्थित रंगमंच में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शाम 7 बजे दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया,उन्होंने स्वयं भी ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा,संकल्प और सकारात्मकता का संदेश दिया, वहीं जिले के विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में भी घर-घर दीप जलाए गए। विद्यालयीन छात्र-छात्राओं,स्व-सहायता समूह की दीदियों,हितग्राहियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
एक माह तक चलेंगे जनसेवा और जनभागीदारी के कार्यक्रम
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा और जनहित से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण है, उन्होंने कहा कि आगामी एक माह तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी, मंत्री ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि लोगों को सेवा और जनभागीदारी की भावना से जोड़ना है, उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से विकास की प्रक्रिया को और मजबूत किया जा सकता है।
सूरजपुर में चारों ओर जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’ : विधायक मरावी- कार्यक्रम में विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि आज सूरजपुर जिला ‘आशीर्वाद का दीया’ की रोशनी से जगमगा रहा है,जिले के विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक दीप प्रज्ज्वलित कर इस पहल में अपनी सहभागिता निभाई,उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं, गांव-गांव से लोगों ने इस पहल से जुड़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई, विधायक ने कहा कि बड़ी संख्या में नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं और उनके सार्वजनिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं कीं।
घर-घर जला दीप, बच्चों से लेकर स्व-सहायता समूह की दीदियां हुईं शामिल-‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहा, जिले में घर-घर दीप प्रज्ज्वलित किए गए,विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने भी इसमें हिस्सा लिया, स्व-सहायता समूह की दीदियों,हितग्राहियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने अपने घरों में दीप जलाकर कार्यक्रम में सहभागिता निभाई,इस दौरान दीप प्रज्ज्वलन को सेवा, संकल्प और सकारात्मकता के संदेश से जोड़ा गया, जिले में बड़ी संख्या में दीपों के एक साथ प्रज्ज्वलित होने से अभियान की जनभागीदारी का स्वरूप सामने आया।
स्थानीय कला और संस्कृति की दिखी मनोहारी झलक-सेवा संकल्प अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सूरजपुर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति,लोककला और परंपराओं की भी मनोहारी झलक देखने को मिली,रंगमंच पर कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप और लोकगीतों के साथ आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जिला स्तरीय आयोजन में स्थानीय रंग भरने के साथ ही जिले की कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया,पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्थानीय कलाकारों और लोक संस्कृति को मंच मिला, कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इन प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
मंत्री ने सेवा संकल्प रथ को दिखाई हरी झंडी-सेवा संकल्प अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा संकल्प रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, रथ जिले के विभिन्न विकासखंडों में पहुंचकर केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाएगा, मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प रथ के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी विकासखंड स्तर से गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी, इससे पात्र हितग्राही योजनाओं को समझ सकेंगे और उनका लाभ लेने के लिए जागरूक हो सकेंगे,उन्होंने कहा कि रथ यात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ लोगों को शासन की विकास यात्रा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर-मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना उद्देश्य है,सेवा संकल्प रथ विभिन्न विकासखंडों में पहुंचकर योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देगा,इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद-जिला स्तरीय कार्यक्रम में वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े,जनपद अध्यक्ष स्वाति संत सिंह, कलेक्टर रेना जमील,पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल,वनमंडलाधिकारी विपुल जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले सहित अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
दीप प्रज्ज्वलन से रथयात्रा तक अभियान का विस्तार-सूरजपुर में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ से हुई। जिलेभर में 4 लाख 11 हजार 111 दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जबकि जिला मुख्यालय के रंगमंच पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ,इस दौरान स्थानीय कला और संस्कृति की प्रस्तुतियों के साथ जनभागीदारी का संदेश दिया गया, इसी कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प रथ को रवाना कर अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने की शुरुआत की गई,रथ के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, इस प्रकार सूरजपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान अब जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और जनभागीदारी को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ा है।
विकसित भारत 2047 में हर नागरिक की होगी भूमिका
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं और इन कार्यों तथा योजनाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचा है,उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य केवल सरकार का लक्ष्य नहीं है,बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से पूरा होने वाला संकल्प है,सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से लोगों को विकास की इस यात्रा से जोड़ने और जनभागीदारी को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है, उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लिए गए विभिन्न निर्णयों और शुरू की गई योजनाओं का उल्लेख करते हुए अनुच्छेद 370, नोटबंदी, तीन तलाक के विरुद्ध कानून और महिला आरक्षण से संबंधित कानून को महत्वपूर्ण निर्णयों के रूप में बताया।
जनधन,स्वच्छ भारत और आयुष्मान भारत का किया उल्लेख
मंत्री ने कहा कि जनधन योजना के माध्यम से लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने का कार्य किया गया, वहीं स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से स्वच्छता को बढ़ावा देने,आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रयास करने और डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी कार्य हुआ है, उन्होंने आयुष्मान भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया गया है, किसानों के हित में भी विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से अनेक परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध हुए हैं,इन योजनाओं से लोगों के जीवन में बदलाव आया है,मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से इन योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur