-संवाददाता-
सूरजपुर,17 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन, सूरजपुर के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा से सौजन्य मुलाकात कर जिले के निजी विद्यालयों की वर्तमान शैक्षणिक एवं प्रशासनिक स्थिति से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान निजी विद्यालयों के सुचारु संचालन, शैक्षणिक व्यवस्था तथा विद्यालयों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने निजी विद्यालयों के समक्ष आ रही व्यावहारिक समस्याओं एवं चुनौतियों को जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखा और आवश्यक सहयोग व मार्गदर्शन का अनुरोध किया। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा विद्यालयों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन का आश्वासन दिया। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने जिला शिक्षा अधिकारी के सकारात्मक एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यालयों के सुचारु संचालन के लिए शिक्षा विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
ये रहे उपस्थित : सौजन्य मुलाकात के दौरान के. पी. शर्मा, ललन सिंह, ब्रजेंद्र सिंह, कमल कुमार मंडल, पुनीत गुप्ता, किरण अरोड़ा, पूर्णिमा रजवाड़े, रिंकू उपाध्याय सहित प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन, सूरजपुर के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur