8 दिन फिर रायपुर सेंट्रल जेल में बंद रहेंगे,ईडी ने 11 सितंबर को किया था गिरफ्तार
रायपुर,16 सितम्बर 2026 । CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2021 में गड़बड़ी और मनी लॉन्डि्रंग केस में गिरफ्तार बलरामपुर-रामानुजगंज के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघरिया को बुधवार को ईडी कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने फिर 8 दिनों के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वो रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद रहेंगे। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के OSD रहे चेतन बोरघरिया को ईडी ने 11 सितंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 6 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा था। पूछताछ पूरी होने के बाद आज की ओर से बोरघरिया कोर्ट में पेश किया गया था। एजेंसी पूछताछ के दौरान सामने आई जानकारी और दस्तावेजों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
3 करोड़ से ज्यादा की अवैध रकम लेने का आरोप : ईडी की जांच के मुताबिक, उत्कर्ष चंद्राकर, अनिल चंद्राकर और डॉ. विकास चंद्राकर ने CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2021 के अलग-अलग अभ्यर्थियों से 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की कथित अवैध रकम जुटाई। आरोप है कि अभ्यर्थियों को पहले ही प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने और उनका चयन कराने का भरोसा दिया गया था। इसके लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय में अपने कथित संपर्क और प्रभाव का इस्तेमाल करने की बात कही गई। जांच में यह भी सामने आया कि ऐसे आश्वासनों के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय में ह्रस्ष्ठ रहे चेतन बोरघरिया के नाम और उनके आधिकारिक पद का कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया।
मोबाइल की फोरेंसिक जांच में बातचीत सामने आई : ईडी के मुताबिक, जब्त डिजिटल डिवाइस की फोरेंसिक जांच में चेतन बोरघरिया और उत्कर्ष चंद्राकर के बीच हुई बातचीत सामने आई। इनमें वित्तीय लेन-देन और रकम वापस करने या भुगतान की मांग से संबंधित बातचीत भी शामिल थी। जांच में M/s Figurecave E-Com (OPC) Private Limited से जुड़े कई वित्तीय लेन-देन भी सामने आए हैं। ईडी को संदेह है कि इस कंपनी का इस्तेमाल रकम को अलग-अलग स्तर पर घुमाने और फंड की लेयरिंग के लिए किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur