मनीषा ने युवा साथियों से की भागीदारी निभाने की अपील….
-संवाददाता-
सूरजपुर,15 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिले में भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, अभियान को लेकर सूरजपुर जिले की निवासी सुश्री मनीषा कसेरा ने जिलेवासियों और विशेष रूप से युवा साथियों से इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की है, मनीषा कसेरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की जा रही है, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, उन्होंने सूरजपुर जिले के सभी युवा साथियों से विनम्र अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर से जिले में शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान में सभी युवा साथी सक्रिय भागीदारी निभाएं और दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें, मनीषा कसेरा ने कहा कि युवाओं की सहभागिता किसी भी अभियान को नई ऊर्जा और गति प्रदान करती है, सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना के साथ युवा साथी आगे आएं और सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur