Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ की सियासत में पहली बार सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आए

Share


पीएम आवास पर भूपेश और विजय शर्मा की बहस
डिप्टी सीएम ने कहा-Grok से पूछिए,सच बताएगा

रायपुर,15 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ की सियासत में पहली बार सत्ता पक्ष और विपक्ष के 2 बड़े नेता आज मंच पर आमने-सामने आए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच पीएम आवास को लेकर 1 घंटे 20 मिनट तक बहस चली। दोनों नेताओं ने आवास के अपने-अपने आंकड़े पेश किए। रायपुर प्रेस क्लब से यह डिबेट लाइव दिखाई गई। इस दौरान अव्यवस्था को लेकर पत्रकारों ने भी नाराजगी जताई। बता दें कि दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक-दूसरे की चुनौती स्वीकार की थी। इसके बाद आज ओपन डिबेट तय की गई। भूपेश बघेल ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करीब 7 लाख मकान बने। विजय शर्मा ने इसे झूठा बताते हुए दावा किया कि साय सरकार ने 18 लाख मकान स्वीकृत किए हैं। विजय शर्मा ने त्रह्म्शद्म से सही जानकारी लेने की बात कही।
विजय शर्मा बोले…छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा पीएम आवास
डिबेट में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- केंद्र ने 17 लाख 75 हजार आवास पूर्ण किए हैं,भारत सरकार की वेबसाइट में पूरे आंकड़े हैं। 2025-26 में छत्तीसगढ़ ने देश में सर्वाधिक पीएम आवास बनाए। पिछली सरकार में वित्तीय वर्ष की स्वीकृति में आवास पूर्ण नहीं हुए थे। 5 वर्ष में वित्तीय स्वीकृति 3,900 करोड़ की थी,3 लाख आवास कांग्रेस सरकार ने पूर्ण किए, जबकि 16 हजार करोड़ भाजपा सरकार ने ढाई वर्ष में खर्च किए।
विजय शर्मा-कोरोना में
भी पैसा आ रहा था…

विजय शर्मा ने कहा कि पीएम आवास का पोर्टल बंद नहीं था। कोरोना काल में भी पैसा आ रहा था। विषय पोर्टल का नहीं था,बल्कि भूपेश बघेल ने कहा था कि प्रधानमंत्री आवास है तो प्रधानमंत्री ही जाने। पूरी राशि हम अपनी तरफ से देंगे।
बघेल-कौन सच बोल
रहा पत्रकार खुद खोज लेंगे

भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना काल में केंद्र ने हमें राशि ही जारी नहीं की। पोर्टल बंद था। सही क्या था, पत्रकार खुद ही खोज लेंगे कि कौन सच बोल रहा है। 25 सितंबर 2023 से दिसंबर 2024 तक 18 लाख मकान स्वीकृत किए गए।
बहस के बाद
भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े

कांग्रेस नेता शैलेश त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं को प्रेस क्लब के अंदर जाने दिया गया, जबकि कांग्रेसियों को बलपूर्वक रोका गया। बहस खत्म होने के बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हालांकि, पुलिस ने मामले को शांत कराया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन बेचने के नाम पर 65 वर्षीय बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी,तीन पर केस दर्ज

Share चेक लेकर खाते से रकम निकाली,धमकाने का भी आरोप -संवाददाता-अम्बिकापुर,15 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। जमीन …

Leave a Reply