आर्टिका कार से भारी मात्रा में देशी पव्वा जब्त
रायपुर,14 सितंबर 2026। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रायपुर ग्रामीण के थाना आरंग पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने लग्जरी आर्टिका कार ष्टत्र 04 क्तख् देशी मसाला शराब जब्त कर 7 आरोपियों को पकड़ा है। हैरानी की बात ये है कि पकड़े गए आरोपियों में शराब दुकान का सुपरवाइजर, सेल्समैन,मल्टी वर्कर और एक सरकारी शिक्षक भी शामिल है। दरअसल ग्रामीण एसपी के निर्देश पर थाना आरंग पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी बीच आज 14 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की आर्टिका कार क्रमांक ष्टत्र 04 क्तख् 5200 में ग्राम गुल्लू शराब भट्ठी से भारी मात्रा में शराब भरकर ग्राम रानीसागर की ओर अवैध बिक्री के लिए ले जाई जा रही है।
भारी मात्रा में शराब जब्त : इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने ग्राम रानीसागर हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर कार को रोका। कार में चालक सहित 6 लोग बैठे थे। तलाशी लेने पर कार से 160 नग पाव देशी मसाला शराब कीमत 16,000 रुपये जब्त की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया। परिवहन में प्रयुक्त आर्टिका कार कीमत करीब 8 लाख रुपये कीमत 8,16,000 को जप्त किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur