सूरजपुर 05 अप्रैल 2022/ कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने मां कुदरगढ़ी महोत्सव का जायजा लिया। जहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल में बैठक व्यवस्था के लिए जनप्रतिनिधि, मीडिया, अधिकारी, कर्मचारी एवं आम जनता के लिए बैठक व्यवस्था के लिए पर्याप्त कुर्सियां उपलब्ध कर व्यवस्थित रखने के निर्देश दिया है। इस संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी, एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत, एसडीओपी श्रीमती गीता वाधवानी, ट्रस्ट अध्यक्ष श्री भुवन भास्कर सिंह, ट्रस्ट के सदस्य, प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. सिंह ने पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, पानी व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था का अवलोकन कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गर्मी मौसम को देखते हुए सभी स्थलों पर पानी की पियाऊ व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Check Also
अंबिकापुर@गाय-बैलों को हडिय़ा और घुघरी खिलाकर मनाया सोहराई पर्व, जूठा प्रसाद मानकर ग्रहण करते हैं परिवार के लोग
Share दीपावली के दूसरे दिन निभाई जाती है सदियों पुरानी परंपरा, पशुधन की पूजा से …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur