सूरजपुर, 04अप्रैल 2022(घटती घटना)। सफीना बेगम पिता फुल मोहम्मद उम्र 23 वर्ष पता ग्राम नरोला, चौकी रेवटी, थाना चंदौरा जिला सूरजपुर छ0ग0, की निवासी है, जो 22 मार्च 2022 को सुबह 06:30 बजे अपने घर से महुआ उठाने गई थी जो आज दिनांक तक घर वापस नहीं आई है। गुम इंसान का दीमागी हालत ठीक नहीं है।
जिसका रंग सांवली, कद 05 फीट, चेहरा गोल, बाल काला, शरीर इकहरा बदन, जिसकी बोली हिन्दी, सरगुजिहा है। पहनावा हल्का पीले रंग का कपडा पहनी है। ग्राम, पास-पड़ोस एवं रिश्तेदारी में पता तलाश किया गया लेकिन उसका काई पता नहीं चला है।
सूचक की रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर पतासाजी में लिया गया है। संबंधित की जानकारी मिलने पर आप अपने अधिकार क्षेत्रांतर्गत में पतासाजी करें। जानकारी मिलने पर थाना चंदौरी, चौकी रेवटी, पुलिस नियंत्रण कक्ष सूरजपुर या पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूरजपुर को क्रमश: 9479193907, 9425582936, 07775-266501, 07775-266579 इन नम्बरों पर सम्पर्क कर सूचित करे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur