Breaking News

सूरजपुर@जलाशय के नहर लाईनिंग में जीर्णोद्धार का कार्य गुणवत्ता विहीन

Share


-ओंकार पाण्डेय-
सूरजपुर,04 अप्रैल 2022(घटती-घटना) । जलसंसाधन विभाग योजना के तहत परशुरामपुर जलाशय के नहर लाईनिंग में जीर्णोद्धार का कार्य गुणवत्ता विहीन व प्राक्कलन के विपरीत निर्माण कराने का मामला प्रकाश में आया है। विदित हो कि जलसंसाधन विभाग के द्वारा निविदा प्रक्रिया के अनुसार नहर लाइनिंग का जजीर्णोधार की स्वीकृति प्रदान किया: है जिसमे ठेकेदार व अधिकारियों के कमिशन खोरी की भेंट चढ़ चुका नहर निर्माण के कार्य को स्तरहीन व घटिया रेत गिट्टी से निर्माण कराया जा रहा है उल्लेखनीय यह है कि नहर जीर्णोद्धार के कार्य मे शुरू से ही काला रेता का उपयोग किया जा रहा है जिस रेता में कोयला का चुर मिक्स है जो अत्यंत ही खराब रेता है। इतना ही नही मुख्य नहर निर्माण में लगाये जा रहे गिट्टी चीफ की जगह मेटल गिट्टी का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है वही मटेलियल में क्रमश 1,2,3 की जगह में 1,4, 6,का मशाला तैयार कर किया जा रहा है जिससे मुख्य नहर निर्माण के कार्य में बहुत ही घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।
जिसकी शिकायत कुछ ग्रामीणों ने विभाग के उच्च अधिकारियों से किया लेकिन विभाग के अधिकारीयो द्वारा न तो निर्माण कार्य स्थल में गुणवत्ता जांच करना उचित समझा न ही ठेकेदार को मापदंड आ अनुरूप कार्य करने को कहा जिसके कारण परशुरामपुर जलाशय के मुख्य नहर के निर्माण में मनमानी तरीके से कार्य कराया जा रहा है जिससे ग्रमीणों में रोष व्याप्त है परशुरामपुर जलाशय के मुख्य नहर की लंबाई लगभग 5,से 7 किलोमीटर की है जिसमे व्यापक तरीके से प्राकलन व माफदण्ड नियम के विरूद्ध काम कराया जा रहा है मज़दूरों को भी मनमानी तरीके से मज़दूरी राशि का भुकतान किया जा रहा है जबकि मजदूरों की मजदूरी प्रतिदिन 300 रुपये की जगह 200 वही राज मिस्त्रियों को 400 व काला रेता 700 रुपये में खरीद कर बड़ी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है घटिया निर्माण की वजह से नहर जिर्णोधार के कार्य में जगह जगह से दरारें आना शुरू हो गया है वहीं निर्मित स्थलों पर पानी का तराई कराना भी मुनासिब नहीं समझ रहे है जिससे यह प्रतीत होता है समय से पहले निर्माण कार्य धराशयी हो जाएगा ग्रामीणों ने बताया कि नहर निर्माण के बाद आने जाने का रास्ता पर पुलियों नही बनाया गया जिससे कई किसानों को अनाज की ढुलाई से लेकर मवेशियों को लाने ले जाने में दिक्कतें आती है जिससे कृषक दम्पति बेहद रोष में है ग्रामीणों ने अतिशीघ्र आवश्कयता स्थलों में पुलिया बनाने सहित घटिया नहर निर्माण पर कार्यवाही करने की मांग किया है।
वही पूर्व जनपद के अध्यक्ष रहे धरम सिंह सरुता ने कहा कि विभाग के अधिकारियों व ठेकेंद्रार के आपसी कमीशन खोरी के कारण अत्यंत घटिया व स्तरहीन कार्य कराया जा रहा है,,जिसकी जांच शुरू होनी चाहिये कहा मनमानी तरीके से काम किया गया है और कराया जा रहा है कहा विभाग के मैदानी कर्मचारी तक स्थल जांच पर नही आते उन्होंने कहा मैं मुख्यमंत्री को भी शिकायत करूँगा


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply