सूरजपुर,04 अप्रैल 2022(घटती-घटना)देश में बढ़ती हुए पेट्रोल-डीजल,रसोई गैस के दाम एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत अग्रसेन चौक सूरजपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया धरना प्रदर्शन में सभी वक्ताओं के द्वारा बढ़ती महंगाई के खिलाफ उद्बोधन किया गया इसके पश्चात गैस सिलेण्डर व मोटर सायकल पर माला चढ़ाकर विरोध प्रदर्शन दर्ज किया गया कांग्रेसजनों ने बताया कि केंद्र सरकार के आठ वर्षां के कार्यकाल में विकास महंगाई का हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों के विकास की बात पूरी तरह से बेकार साबित हुई है यह सरकार सिर्फ मुनाफाखोरी और व्यापारियों को मदद पहुंचाने का काम कर रही है देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती सिर्फ चुनावी अवसरों पर होती हैं चुनावी प्रचार से फुर्सत मिलते ही भाजपाई लूट फिर से प्रारंभ हो जाती है ये कैसी भाजपाई लूट है जो सिर्फ चुनावी अवसरों पर रूक जाती है कांग्रेस का कहना है कि देश में लगातार पेट्रोल-डीजल व गैस सिलेंडर के साथ महंगाई बढ़ती जा रही हैं आम जनता को कोरोना काल की मार के बाद अब महंगाई की मार झेलना पड़ रहा है बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है लोगों के पास पैसे भी नहीं हैं शासन की अव्यवस्थाओं कारण लोगों की कमर टूट चुकी है उसके बाद भी केंद्र सरकार द्वारा लगातार महंगाई बढ़ाई जा रही है जिसका कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है जब तक पेट्रोल डीजल,रसोई गैस एवं महंगाई कम नही होगी तब तक कांग्रेस का हल्ला बोल जारी रहेगा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम लोग पहले से ही परेशान हैं और अब इंधन के लगातार बढ़ रहे दाम लोगों की परेशानियों को और बढ़ा रहे हैं कांग्रेसजनों ने सरकार से मांग किया कि सरकार द्वारा जनता से की जा रही लूट को जल्द से जल्द बंद किया जाए कांग्रेसजनों ने बड़े ही आक्रोश के साथ विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामकृष्ण ओझा,प्रदेश सचिव इस्माइल खान,एल्डरमेन मनोज डालमिया,दुर्गा शंकर दीक्षित,गोपाल शर्मा,मनोज अग्रवाल,अवधेश प्रताप सिंह,ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप साहू,मुकेश अग्रवाल,गौतम शर्मा,गोवर्धन सिंह,विष्णु कसेरा,अनुपम फिलिप,धमेंद्र सिंह,बीजू दासन,शिवभजन मरावी,बिहारी कुलदीप,कुसुमलता राजवाड़े,निशा दासन,अजय सोनवानी,मधु साहू,राजू सिंह,अविनाश यादव,राहुल जायसवाल,नूर आलम,विधायक प्रतिनिधि आकाश साहू,नीरज तायल,मनोज साहू,जितेन्द्र साहू,ललिता देवांगन,दीपक कर,जाकेश राजवाड़े,त्रिलोक सिंह,विनय यादव एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे..
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur