Breaking News

रायपुर@मुख्यमंत्री साय ने सांसद संजय सिंह के ‘हाईजैक’ वाले बयान को नकारा…

Share


डबल इंजन सरकार की वजह से छत्तीसगढ़ का तेजी से हुआ विकास : मुख्यमंत्री साय
रायपुर,09 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के उस बयान को खारिज किया है, उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। बीते ढाई सालों में डबल इंजन की सरकार की वजह से छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हो रहा है। जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर प्रदेश सरकार को हाईजैक करने का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले ढाई वर्षों से डबल इंजन की सरकार बेहतर तरीके से काम कर रही है और इसी वजह से राज्य के हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य जनता से किए गए वादों को पूरा करना और छत्तीसगढ़ को विकास की नई दिशा देना है। अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उनसे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के बयान को लेकर सवाल पूछा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत किए गए हर काम को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाने का वादा किया गया था और सरकार इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि किसानों से किए गए वादों को भी पूरा किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंच रहा है और प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है और इसका असर जमीन पर दिखाई दे रहा है। ई20 पेट्रोल को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी के संबंध में भी मुख्यमंत्री साय से सवाल किया गया। केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी केवल वोटों की भाषा समझते हैं। इस पर मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश तेजी से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज देश के हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है और इसे पूरा देश देख रहा है। उन्होंने आर्थिक क्षेत्र में भारत की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि करीब 12 वर्ष पहले भारत दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं में दसवें स्थान पर था, लेकिन अब देश चौथे स्थान पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण की दिशा में काम हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचे और विकास के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बदलाव दिखाई दे रहा है। अगले सप्ताह संसद में पेश किए जाने वाले ‘विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ को लेकर भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार इस विधेयक का स्वागत करती है।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 10 AUGUST 2026

Share 10 AUGUST 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply