Breaking News

कुदरगढ़@ पत्नी ने साथ चलने से किया इनकार,तो पति ने ब्लेड से रेत दिया गला,कुदरगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Share

मायके में रह रही पत्नी पर किया जानलेवा हमला,गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर,घटना में प्रयुक्त ब्लेड जब्त
-संवाददाता-
कुदरगढ़,07 अगस्त 2026 (घटती-घटना)
। जिले के कुदरगढ़ चौकी क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद ने उस समय खूनी रूप ले लिया,जब पत्नी के साथ घर चलने से इनकार करने पर पति ने धारदार ब्लेड से उसकी गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले ओड़गी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को ग्राम भंवरखोह तेलईडांड निवासी हरदयाल सिंह ने चौकी कुदरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी भांजी आहता करीब एक माह से अपने सात वर्षीय पुत्र के साथ उसके घर रह रही थी, गुरुवार सुबह करीब 9 बजे उसका पति नकुल सिंह निवासी ग्राम कर्री उसके घर पहुंचा और पत्नी से अपने साथ घर चलने को कहा,बताया गया कि पत्नी ने उसके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। इससे आरोपी अत्यधिक आक्रोशित हो गया और पहले जान से मारने की धमकी दी,फिर अपने पास रखे धारदार ब्लेड से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया,ब्लेड से सामने की ओर गला काट दिए जाने से महिला गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गई,घटना के बाद परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल महिला को ओड़गी अस्पताल पहुंचाया,वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर कर दिया।
धारा 109(1) बीएनएस के तहत दर्ज हुआ मामला– प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी कुदरगढ़ पुलिस ने आरोपी नकुल सिंह आयाम (36 वर्ष) निवासी ग्राम कर्री पटेलपारा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 55/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए,निर्देश के बाद चौकी कुदरगढ़ पुलिस ने एफएसएल क्राइम यूनिट की विशेषज्ञ डॉ. रसलीन कौर की उपस्थिति में घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए और घटना में प्रयुक्त धारदार ब्लेड को जब्त कर लिया, इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी नकुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म-पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेने उसके मामा के घर गया था,पत्नी द्वारा साथ चलने से इनकार किए जाने पर वह गुस्से में आ गया और जान से मारने की धमकी देते हुए ब्लेड से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया, पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इन अधिकारियों की रही भूमिका-पूरे मामले की कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन एवं एसडीओपी ओड़गी राजेंद्र मंडावी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक क्रांति सिंह तथा आरक्षक अमरेंद्र दुबे,मिलन सिंह, आलम साय,नरसिंह यादव एवं अनार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share

Check Also

सूरजपुर@ मुफ्त सफर नहीं मिला तो निजी सुरक्षा गार्ड ने बीच रास्ते रुकवाई स्कूल बस,चालक पर बंदूक तानकर की मारपीट

Share बाइक से पीछा कर काली मंदिर के पास रोकी बस,छात्र-छात्राओं के सामने की वारदात …

Leave a Reply