Breaking News

कोरिया@ संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश सहित ऐतिहासिक घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का सर्व रविदास समाज ने जताया आभार

Share


-संवाददाता-
कोरिया,05 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक लाल कुर्रे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर की गई ऐतिहासिक घोषणाओं का स्वागत करते हुए उन्हें समाज के सम्मान, सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक समरसता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। अशोक लाल कुर्रे ने बताया कि 4 अगस्त 2026 को रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित संत रविदास जयंती समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं,जिनका सर्व रविदास समाज ने हर्ष के साथ स्वागत किया है,मुख्यमंत्री द्वारा घोषित प्रमुख निर्णयों में माघ पूर्णिमा पर संत रविदास जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश,संत रविदास के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार की स्थापना,राज्य स्थापना दिवस पर इस पुरस्कार का वितरण,छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में संत रविदास के संदेश का अंकन,नवा रायपुर के एक प्रमुख चौक का नाम संत गुरु रविदास के नाम पर रखने तथा संत रविदास जयंती के दिन मांस एवं मदिरा की दुकानों को बंद रखने की घोषणा शामिल है,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक लाल कुर्रे ने कहा कि मुख्यमंत्री के इन निर्णयों से संत गुरु रविदास के ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ के संदेश को नई ऊर्जा मिलेगी तथा समाज में समरसता, समानता,शिक्षा और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूती मिलेगी,उन्होंने कहा कि ये घोषणाएं केवल रविदास समाज के सम्मान तक सीमित नहीं हैं,बल्कि छत्तीसगढ़ की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने वाली ऐतिहासिक पहल हैं,उन्होंने कहा कि इन निर्णयों से आने वाली पीढि़यों को संत रविदास के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी तथा समाज में समानता और भाईचारे का वातावरण और मजबूत होगा,अंत में सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ की ओर से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक लाल कुर्रे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज उनके इस दूरदर्शी एवं समाजहितैषी निर्णयों के लिए सदैव कृतज्ञ रहेगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ परवाज’ कार्यक्रम में छात्राओं से खुला संवाद,तस्करी,नशा और मानसिक स्वास्थ्य पर किया जागरूक

Share ‘सेवा किटी समूह ने सरगावां स्कूल की छात्राओं को शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का …

Leave a Reply