जांजगीर चांपा,05 अगस्त 2026। जिले में मंदिरों में चोरी की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। लाखों का कर्ज चुकाने के लिए नाबालिग समेत 4 चोरों ने तीन मंदिरों को निशाना बनाया। वारदात के बाद चोरी का सारा माल जमीन के नीचे गाड़ दिया था। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस पूरे मामले का खुलासा एसपी विजय पाण्डेय ने किया है। चोर गैंग ने 1 से 2 अगस्त की दरमियानी रात तीन मंदिरों को धावा बोला। बम्हनीडीह के रामजानकी मंदिर में घुसकर चोरों ने चांदी के 2 छत्र पार कर दिया। नवागढ़ थाना क्षेत्र के महंत गांव के चंडी दाई मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। यहां 9 माताओं के सिर पर सजी चांदी के मुकुट, सोने के जेवर की चोरी की। वह दान पेटी भी अपने साथ ले गए। वहीं जगमहंत के बद्री विशाल मंदिर में चोरों ने चांदी का छत्र पर हाथ साफ किया। इन घटनाओं के बाद लोगों में भारी आक्रोश था। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तीनों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई। चोरी की घटनाओं की जांच के लिए पुलिस ने टीम गठित की। घटनास्थल की निरीक्षण करने के बाद करीब 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर 4 संदिग्ध लोग सवार दिखे। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को दबोचा।
पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया उनपर लाखों रुपए का उधार था, जिसे चुकाने के लिए घटना को अंजाम दिया। साथ ही पुलिस को चोरी के माल को छिपाए गए अड्डे की जानकारी दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur