Breaking News

बैकुंठपुर@ चरचा क्षेत्र में एचएमएस का बढ़ा कुनबा

Share

बीएमएस के जेसीसी सचिव सुशील शर्मा ने साथियों संग थामा कोयला मजदूर सभा का दामन
नाथूलाल पांडेय के नेतृत्व और कामगार हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर एचएमएस में शामिल हुए श्रमिक नेता,संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
-संवाददाता-
बैकुंठपुर/चरचा,04 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
चरचा आरओ बैकुंठपुर क्षेत्र में कोयला मजदूर सभा (बीएमएस) को उस समय बड़ी मजबूती मिली,जब बीकेकेएमएस (बीएमएस) संगठन के चरचा ईस्ट ब्लॉक के जेसीसी एवं सचिव सुशील शर्मा ने अपने साथियों के साथ कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) की सदस्यता ग्रहण की। संगठन में शामिल होने वाले सभी सदस्यों का एचएमएस के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। प्रवेश कार्यक्रम के दौरान कोयला मजदूर सभा के वरिष्ठ नेता नाथूलाल पांडेय के नेतृत्व तथा संगठन की कामगार हितैषी नीतियों और सिद्धांतों पर विश्वास व्यक्त करते हुए नए सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा श्रमिकों के हितों की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया, कार्यक्रम में बैकुंठपुर क्षेत्र के अध्यक्ष हरी यादव एवं महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने संगठन में शामिल हुए सभी साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि एचएमएस सदैव श्रमिकों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहा है तथा भविष्य में भी यह संघर्ष जारी रहेगा,इस अवसर पर यशपाल सिंह, अशोक निर्मलकर,महेश यादव,ज्ञानेंद्र पांडेय,अरविंद मिश्रा, आदित्य प्रताप सिंह, दशरथ मिश्रा,विनोद कुमार शुक्ल सहित बड़ी संख्या में एचएमएस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, कार्यक्रम का समापन ‘सम्मान, संगठन और कामगार हित’ के संकल्प के साथ हुआ, उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा तथा संगठन की नीतियों को अधिक से अधिक कामगारों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,04 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर …

Leave a Reply