Breaking News

सूरजपुर@ रफ़ी की याद में सजी सुरों की महफिल

Share

एक शाम रफ़ी के नाम’ का 13वाँ आयोजन रहा यादगार
फ्रेंड्स क्लब सूरजपुर ने दी सुर सम्राट मोहम्मद रफी को संगीतमय श्रद्धांजलि, स्थानीय कलाकारों से लेकर बच्चों तक ने बांधा समां
-संवाददाता-
सूरजपुर 01 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफ़ी की पुण्यतिथि पर फ्रेंड्स क्लब सूरजपुर द्वारा आयोजित ‘एक शाम, रफ़ी के नाम’ का 13वाँ भव्य आयोजन संगीत प्रेमियों के लिए अविस्मरणीय बन गया, प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 31 जुलाई को आयोजित इस संगीतमय संध्या में रफ़ी साहब के अमर गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया, कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी,जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक,पत्रकार एवं बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही,कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा सुर सम्राट मोहम्मद रफ़ी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया, इसके बाद कलाकारों ने रफ़ी साहब के कालजयी गीतों की ऐसी प्रस्तुति दी कि पूरा सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा।
स्थानीय कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू- संगीत संध्या में अधिवक्ता मंजित सिंह, अकरम खान, वेद प्रकाश मेहता, रमेश गिरि, अनिल सोनी, अरमान खान, दीपक सोनी, इकबाल अंसारी, शिवनाथ विश्वकर्मा, श्रीमती चंदा प्रजापति, श्रीमती विनीता सिन्हा, सुश्री आरती रावत एवं सुश्री ज्योति रावत (कोतमा, मध्यप्रदेश) तथा रेखा (चिरमिरी) सहित अनेक कलाकारों ने रफ़ी साहब के एकल और युगल गीत प्रस्तुत किए, प्रत्येक प्रस्तुति को दर्शकों ने भरपूर सराहा।
नई प्रतिभाओं को मिला मंच- फ्रेंड्स क्लब की यह परंपरा रही है कि वह स्थानीय बच्चों और युवा प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराता है, इस वर्ष भी पुलिस लाइन सूरजपुर के भाई-बहन सुश्री रश्मी और सत्यम ने ‘जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा’ सहित कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।
अतिथियों ने भी निभाई सुरों की संगत- कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि अतिथि भी केवल दर्शक बनकर नहीं रहे, जिला अस्पताल के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. सिंह तथा नगर पालिका सूरजपुर के उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल ने भी मंच संभालते हुए रफ़ी साहब के गीतों की प्रस्तुति दी। उनके गायन ने कार्यक्रम में नया उत्साह भर दिया।
चिरमिरी ऑर्केस्ट्रा ने बढ़ाया कार्यक्रम का आकर्षण-चिरमिरी से आमंत्रित संतोष सारथी ऑर्केस्ट्रा टीम ने अपने सधे हुए संगीत से कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना दिया। ढोलक पर संतोष सारथी, गिटार पर अमन, ऑर्गन पर पिंटू,पैड पर सुजल एवं अंजन,जबकि कांगो पर आजाद भाई ने शानदार संगत देकर रफ़ी के अमर गीतों को जीवंत बना दिया।
विशिष्ट अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति-कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय मरकाम, डीएसपी रामश्रृंगार यादव,अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता अश्विनी सिंह,मनोज डालमिया,वक्फ बोर्ड के पूर्व सदस्य इस्माइल खान,पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज तिवारी,रवि सोनी,पत्रकार राजेश सोनी एवं रितेश टेकाम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, कार्यक्रम का सफल संचालन जयनाथ सिंह केराम ने किया।
संगीत के माध्यम से जीवंत हुई रफ़ी की विरासत-कार्यक्रम में प्रस्तुत प्रत्येक गीत ने यह एहसास कराया कि मोहम्मद रफ़ी केवल एक गायक नहीं,बल्कि भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर हैं, उनकी मधुर आवाज़ आज भी हर पीढ़ी के दिलों में जीवित है,फ्रेंड्स क्लब सूरजपुर का यह आयोजन न केवल उन्हें श्रद्धांजलि देने का माध्यम बना,बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय फिल्म संगीत की समृद्ध विरासत से जोड़ने का भी सफल प्रयास साबित हुआ।
पूरे आयोजन में संगीत, संस्कृति और भावनाओं का सुंदर संगम देखने को मिला, जिसे उपस्थित श्रोताओं ने लंबे समय तक याद रखने योग्य बताया।


Share

Check Also

विश्रामपुर/सूरजपुर@ तीन वर्षों से बंद पड़ा निजी ट्रांसफार्मर हटाया गया

Share नगर पंचायत उपाध्यक्ष अंशुल गोयल की पहल लाई रंग,फौजी गली के लोगों को मिली …

Leave a Reply