मूकबधिर विद्यालय में पठन सामग्री वितरण,स्वतंत्रता दिवस पर निबंध प्रतियोगिता व रुचि केंद्र शुरू करने का निर्णय
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सेवा किटी की मासिक बैठक में सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मूकबधिर विद्यालय के बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित करने,शीघ्र ही ‘रुचि केंद्र’ का शुभारंभ करने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विगत वर्षों की तरह निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में संस्था की गतिविधियों को नियमित बनाए रखने के उद्देश्य से प्रत्येक दो माह में सदस्यों की बैठक आयोजित करने पर भी सहमति बनी। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए आयोजन की जिम्मेदारी दीपमाला सिंह, सुनीता दास,अंजना परिहार, हिना परवीन,स्मिता तिवारी एवं बोनी डे को सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता संयोजिका वंदना दत्ता ने की। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य संतोष पांडे,मधु चौधरी, लिली बसु,गायत्री अग्रवाल,मिलन शर्मा, आतिशी भट्टाचार्य,सुधा तिवारी, नमिता चावला,सत्या दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur