Breaking News

अम्बिकापुर@शहर की बदहाल व्यवस्था पर युवा कांग्रेस का हमला,निगम को सौंपा मांगपत्र…

Share

सडक,पानी,सफाई,स्ट्रीट लाइट व कर्मचारियों के वेतन का मुद्दा उठाया,जल्द समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में जर्जर सडकों, पेयजल संकट, बिगड़ी सफाई व्यवस्था, बंद स्ट्रीट लाइट और निगम कर्मचारियों के लंबित वेतन जैसे मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस ने मंगलवार को नगर निगम प्रशासन को घेरा। संगठन ने इन समस्याओं को आम जनता की रोजमर्रा की परेशानी बताते हुए नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता रैली के रूप में नगर निगम कार्यालय पहुंचे। पुलिस की बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ता निगम के मुख्य द्वार तक पहुंच गए, जहां कुछ देर तक पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी की स्थिति बनी। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त डीएन कश्यप को मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर निगम के 48 वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। बारिश के कारण अधिकांश सडकें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित है और रिंग रोड सहित कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। प्रमुख चौक-चौराहों के सीसीटीवी कैमरे बंद रहने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए। इसके अलावा प्लेसमेंट कर्मचारियों का सात से आठ माह से लंबित वेतन तत्काल जारी करने की मांग की गई। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम ने शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की तो चरणबद्ध आंदोलन तेज किया जाएगा। इधर, नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने बताया कि ज्ञापन में शामिल मांगों पर चर्चा के लिए युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को बुधवार को बुलाया गया है।
जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण संभव होगा,उन पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में नियमित सफाई कराई जा रही है तथा बारिश के दौरान जलापूर्ति प्रभावित होने और पानी कुछ समय के लिए मटमैला होने की स्थिति बन सकती है,लेकिन नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख की कथित ठगी! चार साल तक भरोसे में रखकर टालते रहे, अब तीन आरोपियों पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज

Share भूमि विक्रय अनुबंध के बाद नकद व ऑनलाइन ली रकम, न रजिस्ट्री की और …

Leave a Reply