-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर के चोपड़ापारा स्थित माउंट लिट्रा स्कूल के बाहर खड़ी एक बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुभाषनगर बलरामपारा कमल कॉलोनी निवासी राजेश मोगरे, जो नगर निगम अंबिकापुर में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि 24 जुलाई को दोपहर करीब 3.15 बजे वे किसी काम से चोपड़ापारा स्थित माउंट लिट्रा स्कूल गए थे। उन्होंने अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को स्कूल के मुख्य गेट के सामने खड़ी कर अंदर चले गए। करीब 4 बजे जब वे स्कूल से बाहर निकले तो देखा कि उनकी बाइक वहां नहीं थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर भी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीडि़त ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी लाल-सिल्वर रंग की बाइक चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur