Breaking News

अम्बिकापुर@ एकलव्य विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू

Share

28 जुलाई से 1 अगस्त तक चलेगी प्रक्रिया, रिक्त सीटों पर होगा प्रवेश
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
जिले में संचालित पांच एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग सोमवार से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 1 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित की जाएगी। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि द्वितीय चरण की काउंसलिंग के माध्यम से रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की सूची, काउंसलिंग केंद्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में विद्यालय आवंटित नहीं हो सका था, उन्हें अलग से नई सूची जारी नहीं की जाएगी। ऐसे अभ्यर्थी पूर्व में निर्धारित विद्यालय में उपस्थित होकर अनुलग्नक-3 प्राप्त कर सकते हैं और 28 जुलाई से 1 अगस्त तक आयोजित काउंसलिंग में सीधे शामिल हो सकते हैं। विभाग ने अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि काउंसलिंग से संबंधित अद्यतन जानकारी, चयन सूची और अन्य निर्देशों के लिए विभागीय वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ दीक्षारंभ समारोह में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,11 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर अंतर्गत संचालित राजमोहिनी देवी कृषि …

Leave a Reply