Breaking News

अम्बिकापुर@ कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल,ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक

Share

डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल ने वीडियो कॉल पर दी बधाई… कहा…यह उपलब्धि पूरे पुलिस परिवार और प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 (कॉमनवेल्थ गेम्स) में छत्तीसगढ़ की अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलक एवं छत्तीसगढ़ पुलिस की सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 53 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ज्ञानेश्वरी यादव ने प्रतियोगिता के स्नैच वर्ग में 88 किलोग्राम तथा क्लीन एंड जर्क में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 111 किलोग्राम वजन उठाया। कुल 199 किलोग्राम भार उठाकर उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया और भारत के लिए रजत पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल ने वीडियो कॉल के जरिए ज्ञानेश्वरी यादव से सीधे संवाद किया। उन्होंने सरगुजा पुलिस एवं समस्त छत्तीसगढ़ पुलिस परिवार की ओर से उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पुलिस सेवा में रहते हुए अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव ने अपने अनुशासन, समर्पण और कठोर परिश्रम से यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। राजेश अग्रवाल ने कहा कि ज्ञानेश्वरी की यह सफलता केवल छत्तीसगढ़ पुलिस ही नहीं,बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं,खिलाडि़यों और खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करती रहेंगी। ज्ञानेश्वरी यादव की इस उपलब्धि पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@‘डीईओ से शिकायत : जिला प्रशासन के आदेश के बावजूद हॉली क्रॉस और मोंट फोर्ट में अब भी प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें, अभिभावक संघ ने उठाए गंभीर सवाल

Share जिला अभिभावकगण संघ का आरोप…चुनिंदा अभिभावकों से सहमति लेकर थोपा गया फैसला,महंगी किताबों से …

Leave a Reply