Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा पुलिस का बैंक,एटीएम और ज्वेलर्स पर औचक सुरक्षा अभियान

Share


संदिग्धों से कड़ी पूछताछ,सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। जिले में वित्तीय संस्थानों और आभूषण दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों, एटीएम, ज्वेलर्स दुकानों तथा अन्य वित्तीय संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से कड़ी पूछताछ भी की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों और प्रतिष्ठानों के संचालकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्हें उच्च गुणवत्ता (हाई फ्रीक्वेंसी) के सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने, सुरक्षा गार्ड की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखने को कहा गया। साथ ही सुरक्षा पंजी में दर्ज टिप्पणियों का पालन करने और बैंक परिसर के बाहर भी समुचित सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने बैंक एवं ज्वेलर्स प्रतिष्ठानों के आसपास अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ की तथा परिसर में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया। संचालकों को निर्देशित किया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल डायल-112 या संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारी को दें। अभियान के दौरान बैंक प्रबंधकों को वित्तीय संस्थानों में आपातकालीन अलार्म सिस्टम स्थापित करने की भी सलाह दी गई,ताकि संस्थान बंद होने के बाद किसी भी अनधिकृत प्रवेश या आपराधिक गतिविधि की तत्काल जानकारी मिल सके और समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल ने पुलिस पेट्रोलिंग टीमों को भी जिले के सभी बैंक, एटीएम और ज्वेलर्स दुकानों के आसपास नियमित एवं प्रभावी गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सरगुजा पुलिस का यह अभियान जिले में वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा मजबूत करने और संभावित आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से चलाया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@फर्जी ACB अधिकारी बन आबकारी अधिकारी से शराब और नकदी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Share अम्बिकापुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर जिला आबकारी अधिकारी से शराब और …

Leave a Reply