Breaking News

अम्बिकापुर@बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और कटौती के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज करने का ऐलान

Share


टी.एस. सिंहदेव बोले…जनता के मुद्दों को बनाएं प्राथमिकता,हर वार्ड से जुटाए जाएंगे बिजली बिल

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। बढ़े हुए बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और लगातार हो रही बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस अब बड़े जनआंदोलन की तैयारी में जुट गई है। सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित अंबिकापुर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की गई। बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह धंजल ने की। उन्होंने हाल ही में मंडल एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठकों में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन जितना मजबूत होगा,जनता का विश्वास भी उतना ही बढ़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ड, मतदान केंद्र और अनुभाग स्तर तक सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने तथा कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भविष्य की सफलता की आधारशिला है। उन्होंने सभी मंडल और ब्लॉक पदाधिकारियों को नियमित बैठकें आयोजित करने तथा जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने के निर्देश दिए। साथ ही मंडल अध्यक्षों से कहा कि वे स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल से परेशान उपभोक्ताओं से मिलकर उनके बिजली बिल एकत्र करें, ताकि इन मुद्दों को लेकर व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया जा सके। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि कांग्रेस जनसमस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन तक लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर वार्ड और मोहल्ले में सक्रिय रहकर आम लोगों की आवाज बनने का आह्वान किया और कहा कि मजबूत संगठन के बल पर कांग्रेस जनता के हितों की लड़ाई और प्रभावी ढंग से लड़ेगी। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विनय शर्मा,जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम,जिला महामंत्री हेमंत तिवारी,अशफाक अली,आलोक सिंह,सेवादल अध्यक्ष लवकेश पासवान,जिला प्रवक्ता आशीष वर्मा,जीवन यादव,मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह ‘मग्गू’,रजनीश सिंह,गुरप्रीत सिद्धू,निक्की खान,सोहन जायसवाल,शंकर प्रजापति,अमित सिन्हा,सौरभ फिलिप,बालकेश्वर तिर्की,दिनेश शर्मा,नरेंद्र विश्वकर्मा सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर/एमसीबी@ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने आईएलएस अस्पताल पहुंचकर एमसीबी जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष के पिता का जाना हालचाल

Share चिकित्सकों से ली स्वास्थ्य की जानकारी,बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश,शीघ्र स्वास्थ्य लाभ …

Leave a Reply