Breaking News

नई दिल्ली@युवाओं ने देश का मान बढ़ाया…यंग इनोवेटर्स ने वो किया जो असंभव लगता था : पीएम मोदी

Share


नई दिल्ली,26 जुलाई 2026। पीएम मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस का जिक्र करते हुए वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस ऐसी तारीख है, जिसे याद रखने के लिए दिन याद रखने की जरूरत नहीं होती। पीएम ने देश के युवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा- हमारे युवा भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।
साइंस ओलंपियाड दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से हैं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र हिस्सा लेते हैं। इस महीने फिजिक्स , कैमेस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ के ओलंपियाड हुए। इनमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री ने कहा- पिछले रविवार विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण था। हम सभी ने भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के इस ऐतिहासिक पल को देखा। यह प्राइवेट सेक्टर द्वारा विकसित भारत का पहला रॉकेट है। हमारे युवा इनोवेटर्स ने वह कर दिखाया, जो कभी लगभग असंभव लगता था। उन्होंने अपने असाधारण कौशल, जुनून और धैर्य का परिचय दिया।
मोदी बोले-12 सालों में खादी की बिक्री छह गुना बढ़ी : पीएम ने कहा- कुछ दिनों बाद देश नेशनल हैंडलूम डे मनाएगा। हाथ से बने उत्पाद देश के अलग-अलग हिस्सों के हुनर और मेहनत का प्रतीक हैं। आज पोचमपल्ली, पटना और कच्छ जैसे क्षेत्रों के हैंडलूम उत्पादों को नई पहचान मिल रही है। मोदी ने कहा कि पिछले 12 सालों में खादी की लोकप्रियता काफी बढ़ी है और इसकी बिक्री छह गुना बढ़कर 8 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। उन्होंने लोगों से खादी खरीदने की अपील की। साथ ही त्रिपुरा के सूरज कुमार देव वर्मा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पारंपरिक चोंग पैंग वाद्य यंत्र और त्रिपुरा के अन्य लोक वाद्य यंत्रों को फिर से लोकप्रिय बनाने का काम किया है। कार्यक्रम के अंत में मोदी ने कहा कि 27 जुलाई को भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि,इसी सप्ताह गुरु पूर्णिमा और कुछ ही सप्ताह बाद स्वतंत्रता दिवस है। उन्होंने कहा कि आजादी के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले लोगों को याद करना चाहिए और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। साथ ही लोगों से भविष्य के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए सुझाव भेजते रहने की अपील भी की।
पीएम बोले- युवा इनोवेटर्स ने वो किया जो असंभव लगता था
पीएम ने कहा कि पिछले रविवार विक्रम-1 रॉकेट का सफल प्रक्षेपण हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण था। भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। विक्रम-1 भारत का पहला निजी क्षेत्र (प्राइवेट सेक्टर) द्वारा विकसित रॉकेट है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय देश के युवा इनोवेटर्स को देते हुए कहा कि उन्होंने वह कर दिखाया, जो कभी लगभग असंभव माना जाता था। मोदी ने कहा कि युवा इनोवेटर्स ने अपने कौशल, जुनून और धैर्य का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी भागीदारी और युवाओं की क्षमता का मजबूत उदाहरण है।
पीएम ने मिट्टी से बने गणेश की पूजा करने की अपील की
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले ‘मन की बात’ में उन्होंने लोगों से मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं की पूजा करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि पीओपी और प्लास्टिक की मूर्तियों से बचना चाहिए। मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा की पूजा करना प्रकृति की भी पूजा है। मोदी ने मणिपुर के वैज्ञानिक डॉ. रोनाल्डो मीनांशम का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने युवा आकाशगंगाओं (यंग गैलेक्सीज) की खोज की है। उन्होंने इस नई आकाशगंगा का नाम ‘लोकटक प्रोटोक्लस्टर’ रखा,जो मणिपुर की प्रसिद्ध लोकटक झील के नाम पर है। इससे मणिपुर का नाम दुनियाभर में पहुंच रहा है।
भारतीय जवानों ने चुनौतियों के बावजूद हार नहीं मानी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस ऐसी तारीख है,जिसे याद रखने के लिए दिन याद रखने की जरूरत नहीं होती। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय जवानों ने तमाम चुनौतियों के बावजूद हार नहीं मानी और देश को जीत दिलाई। मोदी ने बताया कि इस बार दिल्ली से द्रास तक विशेष शौर्य यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने स्वदेशी रक्षा तकनीक का जिक्र करते हुए कहा कि आईएनएस महेंद्रगिरी नौसेना में शामिल हुआ है और इसी साल पिनाका मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया गया।
पीवी सिंधु और संस्कृत पढ़ाने के नए तरीके की सराहना
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा…कुछ दिन पहले ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू हुए हैं और पूरा देश भारतीय खिलाडि़यों का हौसला बढ़ा रहा है। पीवी सिंधु जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। हमारी महिला टीम ने 200 रनों से पहला महिला टेस्ट जीता था। मोदी ने केरल के एर्नाकुलम की एक महिला टीचर की सराहना की,जो फुटबॉल के नियमों और मैचों की घटनाओं के जरिए बच्चों को संस्कृत सिखा रही हैं।


Share

Check Also

वॉशिंगटन डीसी/तेहरान@होर्मुज में तेल टैंकर समुद्री माइन से टकराया…जहाज में आग लगी

Share वॉशिंगटन डीसी/तेहरान,26 जुलाई 2026। होर्मुज स्ट्रेट में एक तेल टैंकर समुद्री माइन से टकरा …

Leave a Reply